Move to Jagran APP

हरियाणा के पहले महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में पहुंची विजिलेंस, भर्ती जांच के दस्‍तावेज जुटाए

हरियाणा के कैथल स्थित महर्षि वाल्‍मीकि संस्‍कृत विश्‍वविद्यालय में विजिलेंस की टीम पहुंची। यहां पर टीम ने भर्ती जांच से संबंधित प्रक्रिया विज्ञापन और ज्‍वाइनिंग के दस्‍तावेजों की जानकारी जुटाई। टीम के कुल पांच सदस्‍य जांच के लिए आए थे।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 18 May 2021 05:11 PM (IST)Updated: Tue, 18 May 2021 05:11 PM (IST)
हरियाणा के पहले महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में पहुंची विजिलेंस, भर्ती जांच के दस्‍तावेज जुटाए
हरियाणा के कैथल स्थित महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय।

कैथल, जेएनएन। हरियाणा के पहले महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में कई गई शैक्षणिक भर्ती को लेकर स्टेट विजलेंस की टीम जांच करने के लिए पहुंची। इस दौरान टीम में कुल पांच सदस्य शामिल रहे। जिसमें टीम ने विवि प्रशासन से भर्ती किए गए लोगों की दस्तावेजों की जानकारी जुटाई।

loksabha election banner

टीम द्वारा जानकारी में भर्ती की प्रक्रिया, विज्ञापन और ज्वाइनिंग तिथि सहित अन्य जानकारी जुटाई गई। जिसमें विवि प्रशासन द्वारा टीम को दस्तावेजों की जांच करवाई। बता दें कि संस्कृत विश्वविद्यालय में हुई भर्ती काे लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें विवि के कुलपति पर भर्ती के अनियमितता बरने का आरोप भी लगा था। यह मामला भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एक अभ्यार्थी ने भी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में उठाया था। जिसके बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए भर्ती को चैलेंज करने का एक विकल्प छोड़ा था। 

यह है मामला 

बता दें कि महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में फरवरी में यूजीसी एक्ट 2018 के तहत नौ पदों पर भर्ती की गई है। जबकि सरकार की ओर से इस नियमों को अभी तक जारी नहीं किया गया है। इसको लेकर ही शिकायत सीएम और शिक्षा निदेशालय को दी गई थी। यह मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा था। जिसके बाद विवि प्रशासन ने इस भर्ती को रद कर दिया था। अब इस मामले में विजलेंस की जांच शुरू हुई है।  

विश्वविद्यालय में हुई शैक्षिणक भर्ती के मामले को लेकर विजलेंस की टीम विवि में पहुंची थी। जिसमें उन्होंने विवि प्रशासन से भर्ती को लेकर दस्तावेजों की मांग की थी। इस पर उन्हें जानकारी मुहैया करवाई गई है। 

यशवीर सिंह आर्य, रजिस्ट्रार, महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय, कैथल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.