Move to Jagran APP

वयोवृद्ध गांधी विचारक महावीर त्यागी का निधन

रूड्डद्धड्ड1द्बह्म ञ्ज4ड्डद्दद्ब ड्ड 1द्गह्लद्गह्मड्डठ्ठ द्दड्डठ्ठस्त्रद्धद्बड्डठ्ठ ह्लद्धद्बठ्ठद्मद्गह्म ड्डठ्ठस्त्र स्ड्डह्म1श्रस्त्रड्ड4ड्ड द्यद्गड्डस्त्रद्गह्म 2द्धश्र ह्लश्रश्रद्म ह्लद्धद्ग द्बस्त्रद्गड्डह्य श्रद्घ रूड्डद्धड्डह्लद्वड्ड द्दड्डठ्ठस्त्रद्धद्ब द्घह्मश्रद्व क्कड्डस्त्र4ड्डह्लह्मड्ड हृह्वद्मद्मड्डस्त्र स्ड्डढ्डद्धड्ड श्चड्डह्यह्यद्गस्त्र ड्ड2ड्ड4 ड्डह्ल 12.30 श्चद्व श्रठ्ठ स्नह्मद्बस्त्रड्ड4 ठ्ठद्बद्दद्धह्ल ड्डह्ल द्दड्डठ्ठस्त्रद्धद्ब न्ह्यद्धह्मड्डद्व द्बठ्ठ क्कड्डह्लह्लद्ब यड्डद्यद्बठ्ठड्ड.

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 07:16 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 06:36 PM (IST)
वयोवृद्ध गांधी विचारक महावीर त्यागी का निधन
वयोवृद्ध गांधी विचारक महावीर त्यागी का निधन

जागरण संवाददाता, समालखा : महात्मा गांधी के विचारों को पदयात्रा, नुक्कड़ सभा से जन-जन तक पहुंचाने वाले वयोवृद्ध गांधीवादी विचारक व सर्वोदय नेता महावीर त्यागी का शुक्रवार रात 12.30 बजे पट्टी कल्याणा स्थित गांधी आश्रम में निधन हो गया। वे पिछले दो माह से बीमार चल रहे थे। गांधी ग्लोबल फैमिली, निर्मला देशपांडे संस्थान और माता सीता रानी सेवा संस्था के महासचिव राममोहन राय ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

loksabha election banner

महावीर त्यागी का जन्म मेरठ जिले के कैथवाड़ी गांव में 1931 में एक किसान परिवार में हुआ था। 1957 में ही वे गांधी जी के विचारों से प्रभावित होकर प्रचार कार्यों में जुट गए। पट्टीकल्याणा स्थित गांधी आश्रम में आकर प्रशिक्षण लिए। सर्व सेवा संघ के ट्रस्टी, हरिजन सेवक संघ के सचिव और अखिल भारतीय नशाबंदी परिषद के महासचिव भी रहे।

भूदान आंदोलन के समय उन्होंने विनोबा भावे के साथ मिलकर पंजाब, हिमाचल सहित आसपास प्रदेशों में कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। वे अपने पीछे एक पुत्र, चार पुत्रियां, एक पौत्र व पौत्री छोड़ गए हैं। पट्टीकल्याणा के श्मशान घाट पर पुत्र आदेश त्यागी ने उन्हें मुखाग्नि दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.