Move to Jagran APP

यमुना में नहाने यूपी गए करनाल के दो युवक डूबे, गोताखोरों ने एक को बचाया, दूसरे का नहीं लगा सुराग

करनाल के नरुखेड़ी गांव के हैं युवक। यमुना में बहाव उत्तर प्रदेश की तरफ था। इसलिए स्नान के लिए वहां गए थे। मौके पर मौजूद गोताखोर ने एक को निकाल लिया। दूसरा युवक नदी की गहराई में समा गया। अभी तक उसका सुराग नहीं लगा है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 05:28 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 05:28 PM (IST)
यमुना में नहाने यूपी गए करनाल के दो युवक डूबे, गोताखोरों ने एक को बचाया, दूसरे का नहीं लगा सुराग
गंगा दशहरा पर्व पर दोनों युवक यमुना में स्नान कर रहे थे कि अनहोनी हो गई।

करनाल, जेएनएन। यमुना नदी में गंगा दशहरा पर्व पर करनाल के नरुखेड़ी गांव से उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में नहाने गए दो युवक डूब गए। युवकों को पानी के साथ बहते देखते हुए नदी किनारे मौजूद गोताखोर ने पानी में छलांग लगा दी। उसने एक युवक को नदी से बाहर निकाल लिया, लेकिन दूसरा युवक पानी के साथ बह गया।

prime article banner

घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश की बडौली पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखारों ने दूसरे युवक को तलाश करने की कोशिश की लेकिन शाम तक उसका कोई सुराग नहीं ला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में पेशेवर गोताखोर नहीं हैं। इस तरह के पर्व को देखते हुए नदी पर अपने काम में महारत रखने वाले गोताखोरों का होना जरूरी है। बता दें कि यमुना में समय समय पर पानी का बहाव बदलता रहता है। इस बार पानी का बहाव उत्तर प्रदेश की ओर था। इसके चलते गंगा दशहरा पर्व पर यमुना में नहाने के लिए लोग उत्तर प्रदेश की सीमा में गए। नरुखेड़ी गांव का 22 वर्षीय युवक प्रवीण भी अपने दोस्त के साथ यहां नहाने पहुंचा था।

देर रात तक नहीं लग सका प्रवीण का पता

बताया जा रहा है कि इसी बीच वे दोनों पानी के तेज बहाव में अपना संतुलन नहीं बना पाए और डूबने लगे। इसी दौरान नदी किनारे बैठे गोताखोर की नजर उन पर पड़ गई और उसने पानी में छलांग लगा दी। उसने किसी तरह एक युवक को पानी से बाहर निकाल लिया। लेकिन वह प्रवीण को नहीं पकड़ पाया। इसी बीच प्रवीण पानी के नीचे चला गया था। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका। बडौली पुलिस चौकी के जांच अधिकारी नंदकिशोर ने कहा कि गोताखोरों को बुलाया गया था। युवक की नदी में तलाश की जा रही है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.