Move to Jagran APP

यमुनानगर में युवती दुष्‍कर्म कर कराया गर्भपात, इधर विधवा की लूटी अस्‍मत, उधर किशोर से कुकर्म

यमुनानगर में युवती से दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। वहीं एक विधवा महिला की भी आबरू लूट ली गई। तीसरे मामले में एक किशोर से कुकर्म किया गया है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 17 Jun 2020 06:33 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2020 06:33 PM (IST)
यमुनानगर में युवती दुष्‍कर्म कर कराया गर्भपात, इधर विधवा की लूटी अस्‍मत, उधर किशोर से कुकर्म
यमुनानगर में युवती दुष्‍कर्म कर कराया गर्भपात, इधर विधवा की लूटी अस्‍मत, उधर किशोर से कुकर्म

यमुनानगर/पानीपत, जेएनएन। यमुनानगर में दो दुष्‍कर्म और एक कुकर्म का मामला सामने आया है। जगाधरी की कालोनी निवासी युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि जब वह गर्भवती हो गई, तो उसके साथ मारपीट कर गर्भपात करा दिया। उसकी अश्लील वीडियो व फोटो भी आरोपित ने बना लिए। अब आरोपित उसे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।

loksabha election banner

जगाधरी की कालोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले उप्र के जिला बिजनौर के गांव मंडावली निवासी मोहम्मद शकील उनके पड़ोस में रहने लगा। वह 2018 में चंडीगढ़ में नौकरी करती थी। आरोपित ने उसे बताया कि वह भी चंडीगढ़ में नौकरी करता है। जिससे देानों की जान पहचान हो गई और वह घर भी आने जाने लगा।

इस दौरान उसने  शादी का झांसा दिया। इस दौरान उसने बहला फुसलाकर संबंध बनाए। कई बार आरोपित उसे जीरकपुर व यमुनानगर के होटलों में लेकर गया और संबंध बनाए। उसका विरोध भी किया और कहा कि वह उससे शादी कर लेकिन आरोपित बहाने लगाता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। 40 दिन का गर्भ होने के बाद आरोपित को शादी करने के लिए कहा, तो उसने जबरन गर्भपात करा दिया। शादी का दबाव बनाने पर उसके साथ मारपीट की और मौका पाकर अपने घर भाग गया। साथ ही धमकी दी कि किसी को बताया, तो जान से मार देगा।

शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म

यमुनानगर : थाना शहर यमुनानगर की कालोनी में शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से युवक ने दुष्कर्म किया। जब उस पर शादी का दबाव बनाया, तो उसके बेटे को बेचने की धमकी दी। इस दौरान उनके घर से 12 हजार रुपये की नकदी व गहने भी आरोपित ने चोरी किए।

शहर थाना क्षेत्र की कालोनी निवासी 29 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि  पति से अनबन के चलते तलाक हो गया था। जिसके बाद वह  सात वर्षीय बेटे के साथ रहने लगी। करीब पांच माह पहले उसकी बैंक कॉलोनी निवासी गोल्डी बख्शी के साथ जान पहचान हुई थी। आरोपित इस दौरान उनके घर आने जाने लगा। उसने शादी का झांसा दिया और उसके साथ संबंध बनाए। कई बार उसे मना किया, तो आरोपित ने रिवाल्वर दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। गत 8 जून को आरोपित उनके घर आया। उसने जब शादी का दबाव बनाया तो उसके साथ मारपीट की और घर से नकदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गया।

चचेरे भाई ने किशोर से कुकर्म

यमुनानगर : सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के गांव में आठ वर्षीय किशोर से उसके ही 17 वर्षीय चचेरे भाई ने कुकर्म किया। जिस समय वारदात हुई। परिवार के लोग घर से बाहर गए थे। वापस आने पर किशोर ने इस बारे में अपनी मां को बताया, तो उन्होंने आरोपित के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। मामले में केस दर्ज कर लिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.