ताला तोड़ दो लैपटॉप और जेवरात चोरी कर ले गए चोर
माडल टाउन वासी अनिल कुमार के घर से चोर ताला तोड़कर दो लैपटॉप और जेवरात चोरी कर ले गए। रात में वह अपने कृष्णा कॉलोनी के मकान पर सपरिवार सो गए थे। पुराना मकान खाली था। शनिवार सुबह 9 बजे पुराने मकान पर आने के बाद घटना का पता चला।
जागरण संवाददाता, समालखा : माडल टाउन वासी अनिल कुमार के घर से चोर ताला तोड़कर दो लैपटॉप और जेवरात चोरी कर ले गए। रात में वह अपने कृष्णा कॉलोनी के मकान पर सपरिवार सो गए थे। पुराना मकान खाली था। शनिवार सुबह 9 बजे पुराने मकान पर आने के बाद घटना का पता चला। सीसीटीवी कैमरे में दो लोगों की तस्वीर कैद है, जो दो से तीन के बीच दिखाई दे रहे हैं।
अनिल ने बताया कि उसका कृष्णा कॉलोनी में नया मकान है। बीती रात परिवार के सदस्य मकान शिफ्ट कर रहे थे। रात 12:30 बजे तक अधिकांश सामान लेकर चले गए। फिर भी कई कीमती सामान पुराने मकान में थे। थके होने से रात में नए मकान पर ही सभी सो गए। चोरों ने पुराने मकान का ताला तोड़कर दो लैपटॉप सहित सोने के जेवरात चोरी कर लिए। हालांकि बाद में पता चलने पर उसने शिकायत में जेवरात की बात नहीं लिखी है। उसने बताया कि रात दो से तीन के बीच दो चोर सीसीटीवी में चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। चोर को पहचानने वालों को वह इनाम देगा।