Move to Jagran APP

जींद के कलाम बाल आश्रम की दीवार फांद दो लड़कियां भागीं, एक असम तो दूसरी बिहार की रहने वाली

जींद में दो लड़कियां कलाम बाल आश्रम से भाग गईं। दोनों लड़कियां दीवार फांदकर फरार हो गईं। एक लड़की असम तो दूसरी बिहार की रहने वाली हैं। मामला सोमवार देर शाम का है। सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विभाग विभाग में हड़कंप मच गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 14 Sep 2021 12:05 PM (IST)Updated: Tue, 14 Sep 2021 12:05 PM (IST)
जींद के कलाम बाल आश्रम की दीवार फांद दो लड़कियां भागीं, एक असम तो दूसरी बिहार की रहने वाली
डीसी कालोनी के कलाम बाल आश्रम से दो लड़कियां भागीं।

जींद, जागरण संवाददाता। जींद के डीसी कालोनी में बनाए गए कलाम बाल आश्रम से सोमवार देर शाम को दो लड़कियां दीवार फांदकर फरार होने का मामला सामने आया है। लड़कियों के आश्रम से गायब होते ही हड़कंप की स्थिति बन गई और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस की टीम ने आसपास के एरिया में लड़कियों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। गायब हुई एक लड़की बिहार व दूसरी असम की रहने वाली है। दो लड़कियों को एक सप्ताह पहले ही लाकर आश्रम में छोड़ा था और विभाग द्वारा दोनों लड़कियों की काउंसलिंग की जा रही थी। इसी बीच में वह मौका पाकर वहां से फरार हो गई। पुलिस ने दोनों लड़कियों की लापता होने का मामला दर्ज किया है।

loksabha election banner

कलाम बाल आश्रम की अधीक्षक शांति देवी ने बताया कि बाल कल्याण समिति जींद ने छह सितंबर को 16 वर्षीय लड़की को बरामद किया था। उसके द्वारा घर का पता नहीं बताने के चलते उसको आश्रम में छोड़ा गया था। जहां पर विभाग की टीम इस लड़की की काउंसलिंग कर रही थी। इसी दौरान 11 सितंबर को असम की एक 15 वर्षीय लड़की को आश्रम में छोड़ा गया था। दोनों ही लड़कियों को आश्रम के कमरों में छोड़ा गया था। सोमवार देर शाम को दोनों लड़कियां आश्रम में घूम रही थी। इसी दौरान वहां पर तैनात स्टाफ को चकमा देकर आश्रम के पीछे की दीवार को फांदकर दोनों लड़कियां फरार हो गई।

उनके गायब होने का पता चलते ही आसपास के एरिया में उनकी तलाश की, लेकिन कहीं पर भी सुराग नहीं लगा। उसने बताया कि दोनों लड़कियां गुलाबी सूट व गुलाबी चप्पल पहने हुए हैं। लड़कियों का गायब होने का पता चलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम के नेतृत्व में पुलिस की टीम पहुंची और वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। अब पुलिस आसपास के एरिया में लगे कैमरों की फुटेज को देख रही है ताकि पता चल सके की लड़कियां किस साइड में निकली हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.