आसाराम के आश्रम में दो सगे भाइयों की सेंध, सात लाख पर इस तरह हाथ साफ
मध्यप्रदेश के शिवपुरी के छोटू और उसके भाई अशोक राठौड़ पर चोरी का शक। दोनों आश्रम में रहते थे। चोरी की वारदात के बाद से फरार हैं। पुलिस ने दर्ज किया केस।
जागरण संवाददाता, पानीपत : दुष्कर्म के दोष में जेल में बंद आसाराम के आश्रम में चोर घुस आए। डाडोला गांव स्थित आश्रम से दो भाइयों ने 6.70 लाख रुपये चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
पंजाब के जिला होशियारपुर के संजय ने बताया कि वह आसाराम के डाडोला आश्रम में 14 साल से रह रहा है। पिछले पांच साल से आश्रम की व्यवस्था संभाल रहा है। उसने अलमारी में 6.70 लाख रुपये रख रखे थे। इनमें कुछ कबाड़ में बिके सामान के और बाकि जमीन की ठेके के थे। उसने 14 अक्टूबर की शाम चार बजे अलमारी खोलकर देखी तो रुपये नहीं थे। उसने आश्रम में रह रहे स्थाई श्रमिकों से पूछताछ की। यहां रह रहे मध्यप्रदेश के शिवपुरी का छोटू 16 अक्टूबर की सुबह आठ बजे से फरार हो गया। उसका दूसरा भाई अशोक राठौड़ 18 अक्टूबर की सुबहर बिना बताए आश्रम से चला गया। उसे शक है कि आश्रम में दोनों भाइयों ने चोरी की है। थाना चांदनी बाग प्रभारी नवीन सिंधू ने बताया कि छोटू और अशोक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है। आरोपितों के संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है।