Move to Jagran APP

महिला से दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने का दो सगे भाइयों पर आरोप, डीएनए जांच की तैयारी

करनाल में एक गांव से करीब ढाई माह पूर्व रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुई विवाहिता के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 08:12 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 08:12 PM (IST)
महिला से दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने का दो सगे भाइयों पर आरोप, डीएनए जांच की तैयारी
महिला से दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने का दो सगे भाइयों पर आरोप, डीएनए जांच की तैयारी

कुंजपुरा/करनाल, जेएनएन। करनाल में एक गांव से करीब ढाई माह पूर्व रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुई विवाहिता के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही कथित चिकित्सक को भी दवाई में नशीली वस्तु मिलाने के आरोप में मामले में नामजद किया गया है। कथित चिकित्सक पर पीडि़त महिला ने आरोप लगाया है कि उसने दवाई में कोई नशीली वस्तु मिलाकर दी थी, जिसे खाने से उसका पति व सास गहरी नींद सो गए थे। मामला दर्ज करने के बाद  पुलिस ने शुक्रवार को महिला को इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां पीडि़त महिला के धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए गए।

loksabha election banner

पीडि़ता ने कहा कि अपहरण करने के बाद दोनों सगे भाइयों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उधर दूसरा पक्ष महिला द्वारा लगाए आरोपों को निराधार बता रहा है। उनका कहना है कि महिला अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो माह की गर्भवती पीडि़त महिला का डीएनए टेस्ट करवाने की तैयारी कर दी है। अब डीएनए टेस्ट करवाने के बाद रिपोर्ट के आधार पर ही यह मामला साफ हो सकेगा कि गर्भ में पल रहा बच्चा आरोपी युवक का है या नहीं।

तमाम पहलुओं से जांच: मुनीष

इस संबंध में थाना प्रभारी मुनीष  कुमार का कहना है कि मामले की तमाम पहलुओं से गहन छानबीन शुरू कर दी गई है। पुख्ता तथ्यों व रिपोर्ट के आधार पर ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और निर्दोष को फंसाया नहीं जाएगा। डीएनए टेस्ट के बारे में पूछने पर थाना प्रभारी ने कहा कि मामला संवेदनशील होने के कारण महिला का डीएनए टेस्ट करवाना जांच का हिस्सा है, ताकि आधारभूत तथ्य स्पष्ट हो सकें। बहरहाल यह मामला बेहद पेचीदा बना हुआ है क्योंकि महिला ने सगे भाइयों पर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने का आरोप लगाया है जबकि आरोपी पक्ष अपहरण व दुष्कर्म के आरोपों से अभी भी इनकार करते हुए महिला को अपनी मर्जी से युवक के साथ जाने की बात पर अडिग है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.