Move to Jagran APP

कैंटर और टाटा मैजिक की टक्कर में 20 लोग घायल

हादसे में टाटा मैजिक में सवार आठ महिलाओं व बच्चों सहित 20 लोग घायल हो गए। सभी घायल एक ही परिवार के हैं। वे दादी की गमी से लौट रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Apr 2021 06:26 AM (IST)Updated: Thu, 22 Apr 2021 06:26 AM (IST)
कैंटर और टाटा मैजिक की टक्कर में 20 लोग घायल
कैंटर और टाटा मैजिक की टक्कर में 20 लोग घायल

जागरण संवाददाता, पानीपत, इसराना : डाहर गांव के पास बुधवार शाम को ओवरटेक कर रहे कैंटर ने टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। इस हादसे में टाटा मैजिक में सवार आठ महिलाओं व बच्चों सहित 20 लोग घायल हो गए। सभी घायल एक ही परिवार के हैं। वे दादी की गमी से लौट रहे थे। घटना शाम करीब 4:40 बजे की है।

loksabha election banner

अलुपूर गांव के सोमदत्त ने बताया कि कुछ दिन पहले पानीपत के विकास नगर में उनकी दादी प्रकाशी देवी का निधन हो गया था। बुधवार को परिवार के 25 लोग टाटा मैजिक में सवार होकर दादी की गमी में गए थे। सभी लोग विकास नगर से टाटा मैजिक से घर लौट रहे थे। तभी डाहर गांव और टोल प्लाजा के बीच पीछे से तेज गति से आए एक कैंटर के चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया और पीछे से टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। टाटा मैजिक सड़क किनारे पड़े पत्थरों पर जा चढ़ा और इसमें बैठे लोग 20 लोग घायल हो गए। किसी को गंभीर चोट नहीं है। पुलिस ने घायलों को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। हादसे के बाद आरोपित कैंटर चालक भाग गया। पुलिस ने टाटा मैजिक को क्रेन की मदद से रोड से हटवाया। इसराना थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने कहा कि जल्द ही आरोपित को पकड़ लेंगे।

ये हुए घायल

हादसे में विहान, कौशल्या, मनीषा, सुदेश, दर्श, प्रियंका, योगी, वाशु, अंशिका, लक्षु और नारायण घायल हो गए। इसी तरह से बीता, आरती, ओमप्रकाश, विनित, ममता, कांता और इशान घायल भी चोटिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.