Move to Jagran APP

हरियाणा में आठ खेलों की खेल नर्सरी के लिए होंगे ट्रायल, 200 खिलाड़ियों का होगा चयन

हरियाणा में खिलाडि़यों की प्रतिभा निखारने के लिए सरकार ने खेल निर्सरियों की शुरुआत की है। अब इन खेल नर्सरियों के लिए खिलाडि़यों का चयन शुरू हो रहा है। खेल नर्सरी में चयन के लिए खिलाड़ियों के लिए जा रहे हैं आठ प्रकार के टेस्ट।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 13 Dec 2021 10:13 AM (IST)Updated: Mon, 13 Dec 2021 10:13 AM (IST)
हरियाणा में आठ खेलों की खेल नर्सरी के लिए होंगे ट्रायल, 200 खिलाड़ियों का होगा चयन
खेल नर्सरी के लिए खिलाडि़यों का चयन।

कैथल, जागरण संवाददाता। खेल विभाग की तरफ से इस बार खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर खेल नर्सरी खोलने का फैसला लिया जा चुका है। प्रशिक्षण केंद्रों पर खेल नर्सरी खोलने को लेकर प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जिला खेल विभाग की तरफ से नर्सरी में चयन के लिए खिलाड़ियाें के ट्रायल लेने का कार्य शुरू कर दिया गया है। ट्रायल के लिए 12 से 15 दिसंबर तक का समय तय किया हुआ है। 13 दिसंबर को पांच प्रशिक्षण केंद्रों पर आठ खेलों की नर्सरी के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाएंगे। एक खेल नर्सरी के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन होता है। आठ नर्सरियों के लिए 200 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयन को लेकर खिलाड़ियों के आठ प्रकार के टेस्ट लिए जा रहे हैं। सोमवार को बाक्सिंग, एथलेटिक्स, कुश्ती, जूडो, तीरंदाजी, खो-खो और बास्केटबाल खेल नर्सरी के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाएंगे। बता दें कि एक दिसंबर को जिला खेल अधिकारी ने जिले में चल रही सभी खेल नर्सरियों को बंद करने के निर्देश जारी किए थे। अब सभी प्रशिक्षण केंद्रों पर खेल नर्सरियां खोली जाएंगी। चयनित खिलाड़ियों को विभाग की तरफ से हर महीने सहायता राशि दी जाएगी। आठ से 14 साल के खिलाड़ियों को 1500 और 15 से 19 साल के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये हर महीने दिए जाएंगे। खेल विभाग इस बार प्रदेश में करीब 1100 खेल नर्सरियां खोलने की तैयारी में है।

loksabha election banner

इस प्रकार से लिए जा रहे खिलाड़ियों के टेस्ट

- 30 मीटर की दौड़

- एक जगह खड़े होकर कूद मारना

- छह गुणा 10 मीटर दौड़

- 800 मीटर की दौड़

- मेडिसन बाल थ्रो

- खड़े होकर ऊपर की तरफ कूदना

- शरीर की लचक देखने के लिए टेस्ट

- संबंधित खेल का प्रदर्शन

सोमवार को इन प्रशिक्षण केंद्रों पर इन खेलों की खेल नर्सरी के लिए होंगे ट्रायल

खेल का नाम स्थान प्रशिक्षक का नाम

लड़के और लड़कियों की बाक्सिंग आरकेएसडी कालेज गुरमीत सिंह

लड़के और लड़कियों की बाक्सिंग इंडोर स्टेडियम कैथल अमरजीत सिंह

लड़के और लड़कियों की एथलेटिक्स चीका स्टेडियम डा. सतनाम सिंह

लड़के और लड़कियों की कुश्ती इंडोर स्टेडियम कैथल विजय चौहान

लड़के और लड़कियों की जूडो एमडीएन स्कूल कैथल चेतन

लड़के और लड़कियों की तीरंदाजी चीका स्टेडियम सचिन कुमार

लड़कों की खो-खो गांव हरसौला विद्यालय अनिल शर्मा

बास्केटबाल इंडोर स्टेडियम कैथल शैलेश कुमार

जिला खेल अधिकारी जगजीत सिंह मलिक ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्रों पर खेल नर्सरी खोलने के लिए ट्रायल लेने का काम शुरू किया जा चुका है। सोमवार को आठ खेल नर्सरियों के लिए ट्रायल लिए जाने हैं। ट्रायल लिए जाने के बाद सभी प्रशिक्षण केंद्रों पर चयनित खिलाड़ियों की रिपोर्ट विभाग को भेज दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.