Move to Jagran APP

पानीपत सिविल अस्‍पताल में विवाद, सीट विवाद में डेटा ऑपरेटर को प्रशिक्षु ने पीटा

पानीपत के सिविल अस्‍पताल में विवाद हो गया है। सीट विवाद में सिविल अस्‍पताल के डेटा आपरेटर को प्रशिक्षु ने पीट दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपित जान से मारने की धमकी देकरप फरार हो गया। शोर सुनकर लैब के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 29 May 2021 03:00 PM (IST)Updated: Sat, 29 May 2021 03:00 PM (IST)
पानीपत सिविल अस्‍पताल के लिए विवाद हुआ।

पानीपत, जेएनएन। सिविल अस्पताल में सीट पर बैठने के विवाद में प्रशिक्षु ने डेटा एंट्री ऑपरेटर की लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

जलालपुर प्रथम गांव के विकास कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि वह सिविल अस्पताल में कोविड-19 लैब में ठेके पर डेटा एंट्री ऑपरेटर है। वह शुक्रवार को दोपहर बाद 3:30 बजे लंच करने गया था। वह करीब चार बजे लंच के बाद अपने रूम 211 में पहुंचा तो उनकी सीट पर लैब में ही प्रशिक्षु करनाल के बल्ला गांव का अनिल लांबा बैठा हुआ था। सीट से उठने के लिए बोला तो अनिल ने कमरे से लोहे की एंगिल (राड) से सिर पर हमला करने का प्रयास किया। बचाव किया तो हाथ पर वार किया।

सागर ने छुड़वाया

लैब में मौजूद सागर कुमार ने उसे छुड़वाया। आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। शोर सुनकर लैब के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घायल विकास का सामान्य अस्पताल में इलाज कराया गया। थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपित अनिल के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

घर खर्च के रुपये मांगे तो पति ने स्वजनों के साथ मिलकर तवे से हमला किया

उत्तर प्रदेश के आगरा के राधा बल्लभ की बगीजी कलेक्टरी रोड की खुशबू उर्फ गुडिया पत्नी परमवीर ने पुलिस को शिकायत दी कि वह भारत नगर में किराये पर रहती है। 26 मई को वह घर पर थी और पति से घर खर्च के लिए रुपये मांगे। गुस्से में पति ने मारपीट की। ननद शशि उसे बच्चों सहित घर ले गई। वहां पर ननदोई शेरपाल, उसकी लड़की जीतू, देवर सोनू व गौरव मौजूद थे।

गला दबाने का प्रयास किया

वहां पति आ गया और उक्त आरोपितों के साथ मिलकर उस पर तवा से हमला किया। पति ने उसका गला दबाने का प्रयास किया। उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया। वह दो साल की बेटी छवि के साथ गुरुग्राम में भाई के साथ चली गई। किला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.