Move to Jagran APP

Gita Mahotsav 2021: गीता महोत्‍सव पर कड़ा पहरा, ब्रह्मसरोवर पर होंगे सात विशेष नाके, चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस की नजर

Gita Mahotsav 2021 गीता जयंती महोत्‍सव पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। 11 डीएसपी 42 निरीक्षक 88 उपनिरीक्षक 384 सहायक उपनिरीक्षक सहित तीन हजार पुलिस कर्मी गीता जयंती महोत्सव में सुरक्षा संभालेंगे। वहीं ब्रह्मसरोवर पर सात विशेष नाके होंगे।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 09:30 AM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 09:30 AM (IST)
Gita Mahotsav 2021: गीता महोत्‍सव पर कड़ा पहरा, ब्रह्मसरोवर पर होंगे सात विशेष नाके, चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस की नजर
गीता महोत्‍सव में सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी रहेगी।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। 11 डीएसपी, 42 निरीक्षक, 88 उपनिरीक्षक, 384 सहायक उपनिरीक्षक सहित लगभग तीन हजार पुलिस कर्मी अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इन सब के ऊपर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल तैनात होंगे जो पल-पल की सुरक्षा का जायजा लेंगे, ताकि महोत्सव में देशी-विदेशी पर्यटकाें को किसी प्रकार की दिक्कत न हों। महोत्सव को शांतिपूर्वक मनाने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। क्राफ्ट व सरस मेले से एक दिन पहले ही पुलिस सुरक्षा संभाल लेगी और आमजन के साथ शिल्पकारों को सुरक्षित माहौल देगी। वहीं गीता जयंती महोत्सव के मुख्य आयोजन के दौरान पुलिस की विशेष टीमें मुख्य मंच व ब्रह्मसरोवर पर सुरक्षा करेगी, ताकि वीआइपी आगमन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

loksabha election banner

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर क्राफ्ट व सरस मेले का दो दिसंबर को उद्घाटन होगा। दो दिसंबर से ही ब्रह्मसरोवर पर चहल-पहल आरंभ हो जाएगी। ऐसे में पुलिस एक दिन पहले ही सुरक्षा की कमान संभालेगी। ब्रह्मसरोवर की ओर आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस के नाके होंगे, वहीं ब्रह्मसरोवर के मुख्य प्रवेश द्वारों सहित सात नाके लगाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक डा. अंशु सिंगला के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल को महोत्सव के दौरान सुरक्षा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से भी पूरे महोत्सव क्षेत्र पर नजर रखेगी।

शहर में भारी वाहनों का प्रवेश होगा निषेध

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध होगा। भारी वाहनों को बाहरी रास्तों से रवाना किया जाएगा, ताकि इनका प्रवेश शहर में न हो। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए यातायात पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

शांतिपूर्वक व सुरक्षित मनेगा गीता महोत्सव : एएसपी कर्ण गोयल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को शांतिपूर्वक व सुरक्षित ढंग से मनाया जाएगा। पुलिस की नजर चप्पे-चप्पे पर होगी। कोई भी असामाजिक तत्व किसी तरह की गड़बड़ी नहीं कर पाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि उन्हें कोई असामाजिक तत्व दिखाई देता है तो पुलिस को सूचित करें। वहीं लवारिस वस्तु को न छुएं। पुलिस आमजन के सहयोग के लिए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.