जिन पर था यकीन उन्होंने दिया दगा, किशोरी के साथ की ऐसी गंदी हरकत
यमुनानगर के जठलाना में तीन युवकों ने एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी को बदहवास हालत में खेत में छोड़कर आरोपित भाग गए।
पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। जठलाना में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी को तीन युवक बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर गए थे। इनमें दो युवक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के दमझेड़ी गांव के रहने वाले हैं, जबकि एक युवक जठलाना का रहने वाला है। उन्होंने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया।
पीडि़ता की मां ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह ठेके पर जमीन लेकर सब्जी की खेती करते हैं। पास के खेत में दमझेडी निवासी दाउद, वाजिम और जठलाना निवासी अहसान खेत में गन्ना छील रहे थे। इस दौरान अहसान ने उनकी 15 वर्षीय बेटी को बुलाया और उसे नशीला पदार्थ दिया। इसके बाद अहसान, वाजिम व दाउद ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
तलाश करते हुए खेत में पहुंची थी मां
काफी देर तक जब उनकी बेटी नहीं मिली, तो तलाश करनी शुरू कर दी। वह खेत में बदहवास हालत में मिली। आरोपित फरार हो गए थे। किशोरी ने अपनी मां को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर लिया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप