Move to Jagran APP

यमुनानगर में महिला से सामूहिक दुष्‍कर्म, पति को काम से बाहर भेज आरोपितों ने की घिनौनी वारदात

हरियाणा में यमुनानगर में एक महिला से सामूहिक दुष्‍कर्म किया गया। नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। साथ ही साढ़े सात लाख रुपये भी ठगे। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 04:24 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 04:24 PM (IST)
यमुनानगर में महिला से सामूहिक दुष्‍कर्म, पति को काम से बाहर भेज आरोपितों ने की घिनौनी वारदात
यमुनानगर में महिला से सामूहिक दुष्‍कर्म किया गया।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। स्काउट गाइड की सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 32 वर्षीय महिला से तीन लोगों ने सामूहिक दुष्‍कर्म किया। आरोप है कि उससे करीब साढ़े सात लाख रुपये भी ले लिए। नौकरी न लगने पर जब आरोपितों से पैसे वापस मांगे, तो वह धमकी देने लगे। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने चार आरोपितों पर केस दर्ज किया है।

loksabha election banner

पुलिस काे दी शिकायत के मुताबिक, शहर की कालोनी निवासी महिला की मुलाकात मुलाना निवासी संजय बंसल से भंभौल अस्पताल में हुई थी। उससे बातचीत हुई, तो आरोपित ने उसे संस्था में अपने साथ काम पर लगा लिया। वह आरोपित के साथ संस्था में कार्य करती रही। इस दौरान आरोपित ने उसकी स्काउट गाइड के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। वह उसकी बातों में आकर तैयार हो गई। इसके लिए आरोपित ने उससे साढ़े तीन लाख रुपये लिए। यह पैसा लेने के बाद आरोपित ने अपने एक अन्य साथी नरेंद्र गोयल से मिलवाया। फिर चार लाख रुपये और लिए। इसके बाद दोनों आरोपित फरार हो गए। महिला ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर आरोपितों काे काफी तलाशा, लेकिन उनका कोई पता नहीं लगा।

फोन नंबर भी आरोपितों ने बंद कर लिए थे। करीब एक माह बाद संजय बंसल, आदित्य राठी दोबारा महिला के पास आए। उसके परिवार से मिले और माफी मांगी। आश्वस्त किया गया कि आगे जो काम करेंगे। उसमें पैसा पूरा हो जाएगा। इस तरह से आरोपितों ने फिर से परिवार को झांसे में ले लिया। महिला को उत्तराखंड में राज्य स्तर की अधिकारी लगवाने का झांसा दिया। उसे संस्था में साथ लेकर कार्य कराते रहे। आरोप है कि इसका भी उसे वेतन नहीं दिया गया। इस दौरान संस्था में ही उसकी मुलाकात गुलशन कुमार से हुई। जब महिला ने गुलशन से इस बारे में बात की, तो उसने कहा कि वह उसके पैसे दिलवा देगा। उसने भी संजय बंसल व आदित्य के साथ मिलकर महिला काे बेवकूफ बनाया।

पति को काम से भेज महिला के साथ किया गैंगरेप

करीब आठ महीने तक गुलशन, संजय, आदित्य व नरेंद्र गोयल महिला को बहलाते रहे। इस बीच गुलशन ने कालेज में कैंप लगाया। यहां पर भी महिला ने कार्य किया। इसी दौरान महिला अपने पति के साथ आरोपित गुलशन, संजय व आदित्य से अपने पैसे वापस लेने के लिए गई, तो आरोप है कि आरोपितों ने उसके पति को काम से बाहर भेज दिया। इस दौरान आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया। किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपितों ने उसके पैसे भी देने से इंकार कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.