पानीपत में तीन दिन बाद कुछ राहत, नहीं मिला कोई कोरोना पॉजिटिव
कोरोना वायरस को लेकर तीन बाद शुक्रवार को कुछ राहत दिखी। लैब से 167 रिपोर्ट मिली सभी नेगेटिव हैं। स्वस्थ होने वालों की संख्या अब 31 हो गई है।
जागरण संवाददाता, पानीपत : कोरोना वायरस को लेकर तीन बाद शुक्रवार को कुछ राहत दिखी। लैब से 167 रिपोर्ट मिली, सभी नेगेटिव हैं। स्वस्थ होने वालों की संख्या अब 31 हो गई है। खानपुर में जिले के 12 लोग उपचाराधीन हैं। सिविल अस्पताल की कोरोना ओपीडी से 147 सैंपल भेजे गए।
सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि सब्जी मंडी में एक युवक पॉजिटिव मिला था। अभी तक 3452 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 3302 रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। शुक्रवार को लिए गए सैंपलों सहित 253 रिपोर्ट का परिणाम लैब में लंबित है। होम अंडर क्वारंटइन के तहत 1185 घरों के बाहर नोटिस चस्पा किए गए हैं। सिविल सर्जन ने जिला वासियों को लॉकडाउन का पालन करने, अनावश्यक बाहर नहीं घूमने की अपील की।
17 मई- मनमोहन नगर और हाली कॉलोनी में दो युवक पॉजिटिव।
19 मई- हरिनगर वासी और समालखा का आढ़ती मिला पॉजिटिव।
20 मई- वीवर्स कॉलोनी वासी युवक, फरीदपुर की महिला पॉजिटिव।
21 मई- आढ़ती की भाभी, दो बच्चे और दलबीर नगर का युवक पॉजिटिव।