Move to Jagran APP

सिविल अस्पताल सहित तीन केंद्रों में आज होगा कोरोना वैक्सीनेशन

पुलिसकर्मी होमगा‌र्ड्स राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और केंद्रीय मंत्रालय के कर्मचारी शामिल हैं। इसके बाद 50 वर्ष से अधिक आयु व इससे कम आयु के बीमार लोगों का टीकाकरण शुरू होगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 08:22 PM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 08:22 PM (IST)
सिविल अस्पताल सहित तीन केंद्रों में आज होगा कोरोना वैक्सीनेशन
सिविल अस्पताल सहित तीन केंद्रों में आज होगा कोरोना वैक्सीनेशन

जागरण संवाददाता, पानीपत : कोरोना वैक्सीनेशन के 19वें दिन सोमवार को सिविल अस्पताल, एनसी मेडिकल कालेज इसराना और सेक्टर-25 स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में टीका लगाया जाएगा। हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स को मैसेज भेजे गए हैं। हेल्थ वर्कर्स में दूसरी डोज लगवाने वाले भी शामिल हैं।

loksabha election banner

टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी डा. मनीष पासी ने बताया कि सुबह नौ से शाम चार बजे तक टीकाकरण सत्र चलेगा। उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन 16 जनवरी को शुरू हुआ था। अब तक 6202 कर्मचारियों (हेल्थ-फ्रंटलाइन वर्कर्स) को वैक्सीन की पहली और 14 को दूसरी डोज लग चुकी है। हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण 20 फरवरी तक चलेगा। फ्रंटलाइन वर्कर्स को छह मार्च तक पहली डोज देनी है।

इनमें पुलिसकर्मी, होमगा‌र्ड्स, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और केंद्रीय मंत्रालय के कर्मचारी शामिल हैं। इसके बाद 50 वर्ष से अधिक आयु व इससे कम आयु के बीमार लोगों का टीकाकरण शुरू होगा।

हेल्थ वर्कर्स के लिए आज अंतिम दिन

हेल्थ वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाना अनिवार्य है। निर्धारित तारीख के बाद किसी भी वर्कर का वैक्सीनेशन नहीं होगा। वहीं फ्रंटलाइन वर्कर्स को 28 फरवरी तक टीका लगवा लेना है। एक मार्च से 50 साल से अधिक आयु वाले और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को टीका लगेगा। डा. पासी के मुताबिक राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिसकर्मियों, होमगा‌र्ड्स और केंद्रीय मंत्रालय के फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण चल रहा है। यह कार्य इस माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

अब तक इन्हें लगी पहली डोज

16 जनवरी 140

17 जनवरी 130

19 जनवरी 280

20 जनवरी 20

21 जनवरी 303

22 जनवरी 299

23 जनवरी 320

25 जनवरी 1220

28 जनवरी 331

29 जनवरी 192

04 फरवरी 399

05 फरवरी 29

06 फरवरी 29

08 फरवरी 1400

09 फरवरी 608

11 फरवरी 349

12 फरवरी 90

13 फरवरी 33


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.