देवी मंदिर में पहले नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
प्राचीन देवी मंदिर में पहले नवरात्र पर लोगों ने माता के दर्शन किए। सुबह पांच बजे से ही मंदिर में दर्शन शुरू हो गए। सुबह से ही भक्तों का मंदिर में आना शुरू हो गया। लाइनों में भक्तों ने दर्शन किए। जोत जलाई।
जागरण संवाददाता, पानीपत : प्राचीन देवी मंदिर में पहले नवरात्र पर लोगों ने माता के दर्शन किए। सुबह पांच बजे से ही मंदिर में दर्शन शुरू हो गए। सुबह से ही भक्तों का मंदिर में आना शुरू हो गया। लाइनों में भक्तों ने दर्शन किए। जोत जलाई। सैनिटाइज करके ही मास्क लगाकर आने वाले भक्तों की मंदिर में प्रवेश मिला। मंदिर प्रांगण में जोत लगाने का प्रबंध किया गया था। पुलिस के साथ-साथ देवी मंदिर के कार्यकर्ता भी व्यवस्था संभालने में लगे रहे। मंदिर को भव्य तरीके सजाया गया है। सुबह माता बाला सुंदरी का बेंगलुरु और कोलकाता से मंगवाए गए फूलों से श्रृंगार किया गया था। मंदिर प्रधान काकू बंसल ने बताया कि पहले नवरात्र के साथ अष्टमी नवमी पर अधिक संख्या में भक्त दर्शनों को आते हैं। सुबह पांच से 12 बजे तक, शाम चार से आठ बजे तक मंदिर खोला गया।
भक्तों ने माथा टेका और मन्नत मांगी। इस बार कोविड -19 को देखते हुए प्रसाद वितरण नहीं किया गया। जो प्रसाद श्रद्धालुओं ने चढ़ाया, उसे गोशाला में भेजने की व्यवस्था की गई थी। मंदिर के बाहर पूजा सामग्री खरीदने वालों की लाइनें भी लगी रही।