ये खबर आपकी सेहत से जुड़़ी, कमजोर इम्यूनिटी की यूं पहचान कर बनाएं मजबूत
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग प्रभावित हुए हैं। ऐसे में अब लोग इम्यूनिटी बूस्टर का सहारा ले रहे हैं। आइए जानते हैं कि किस तरह से पहचाने की आपकी इम्यूनिटी कमजोर है या नहीं।
अंबाला, जेएनएन। अगर किसी भी वायरल बैक्टीरियल, पैरासाइट या अन्य किसी बीमारी से लड़ना हो तो इम्युन सिस्टम को मजबूत करना होगा। कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने भी कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम वाले लोगों को नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में जरूरी है कि अब आपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करें। आइए जानते हैं कि इस बारे में चिकित्सक क्या कहते हैं।
ये है कमजोर इम्यूनिटी के लक्षण
यदि कोई आए दिन बीमार होता है। लगातार सर्दी- जुकाम से परेशान रहता है। कुछ भी खाते या पीते ही इंफेक्शन हो जाता है। विटामिन सी एवं विटामिन डी की शरीर में कमी है। लंबे समय से किसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। आंखों के नीचे कालापन है। सुबह उठकर तरोताजा महसूस नहीं होता। पूरे दिन एनर्जी का लेवल कम रहता है। चिड़चिड़ा हट व तनाव महसूस होता है। हर समय शरीर थका -थका लगता है। पेट में कब्ज की शिकायत रहती है। किसी भी चीज में ध्यान नहीं लगा पाते हैं तो यह सारे संकेत कमजोर इम्यून सिस्टम की निशानियां है।
यदि उपरोक्त लक्षण दिख रहे हो तो ऐसे में हमें अपनी सेहत के प्रति सतर्क हो जाना चाहिए तथा इन लक्षणों का समय रहते एक्यूप्रेशर उपचार करना चाहिए।
ये है जरूरी
डॉक्टर अर्चना दुबे ने कहा कि एक्यूप्रेशर एक ऐसी प्राकृतिक एवं वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति है जिसे भारतीय धर्म में हजारों वर्षों से अपनाकर प्राकृतिक तरीके से अपने आप को स्वस्थ रखा जाता था। एक्यूप्रेशर विधा में प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए अपनी दिनचर्या को नियमित करें। सुबह समय पर जागना, रात में बिस्तर पर जाना, समय पर नाश्ता, लंच और डिनर लेना, काम के बीच में भी हल्का ब्रेक लेते रहना तथा शारीरिक रूप से एक्टिव रहना हमारे प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।
नियमित रूप से व्यायाम करें और आज के समय में ज्यादातर लोग एक ही जगह बैठकर अपने सारे काम करते हैं जिसकी वजह से उनके शारीरिक गतिविधियां ना के बराबर होती है जबकि स्वस्थ रहने व इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए शारीरिक गतिविधि का होना बहुत जरूरी है, इसलिए प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट से एक घंटा तक योग या व्यायाम करने की आदत डालें।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: क्रिकेटर शिखर धवन दोस्त की कोरोना संक्रमित मां की मदद को आगे आए, सोनू सूद को किया ट्वीट
यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला कारनामा, शादी के 24 घंटे बाद दुल्हन फरार, दूल्हा ससुराल पहुंचा तो हुई पिटाई
यह भी पढ़ें: ममता शर्मसार, 3 दिन की नवजात को अस्पताल के बाथरूम में छोड़ गई महिला, सीसीटीवी में कैद