Move to Jagran APP

शहर की टूटी पड़ी गलियों के सुधरेंगे हालात, नगर निगम ने जारी किया 48.65 लाख का टेंडर

शहर व आसपास के गांव की टूटी पड़ी गलियों की हालात अब सुधरेगी। इसके लिए नगर निगम ने 48.65 लाख रुपए का टेंडर जारी किया है। पिछले काफी समय से लोगों ने खस्ताहाल गलियों की शिकायत हरपथ एप पर की थी। इसके बाद अब निगम ने टेंडर जारी कर दिया है और जल्द ही इसका काम भी शुरू हो जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 05:13 AM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 05:13 AM (IST)
शहर की टूटी पड़ी गलियों के सुधरेंगे हालात, नगर निगम ने जारी किया 48.65 लाख का टेंडर
शहर की टूटी पड़ी गलियों के सुधरेंगे हालात, नगर निगम ने जारी किया 48.65 लाख का टेंडर

जागरण संवाददाता, पानीपत : शहर व आसपास के गांव की टूटी पड़ी गलियों की हालात अब सुधरेगी। इसके लिए नगर निगम ने 48.65 लाख रुपए का टेंडर जारी किया है। पिछले काफी समय से लोगों ने खस्ताहाल गलियों की शिकायत हरपथ एप पर की थी। इसके बाद अब निगम ने टेंडर जारी कर दिया है और जल्द ही इसका काम भी शुरू हो जाएगा। खस्ताहाल गलियों की शिकायतें कई बार हरपथ एप कर चुके थे और फिर भी समाधान नहीं हो रहा था। अब लोगों की शिकायतें दूर होने जा रही है और गलियों को रिपेयरिग का काम दो माह में पूरा कर लिया जाएगा।

loksabha election banner

गलियों में गड्ढे होने के कारण हर समय हादसे होने का खतरा बना रहता है। इसकी शिकायत लोगों ने नगर निगम के एप हरपथ पर दी और अब नगर निगम ने टेंडर जारी कर लोगों को रहत दी है। बता दें कि पिछले काफी समय पहले गलियों में पेयजल सप्लाई व लाइन बिछाते समय गलियां टूट चुकी थी। इसके बाद उन्हें रिपेयर किया जाना था। लेकिन खस्ताहाल गलियों की हालात नहीं सुधर सकी। इसके बाद लोगों ने हरपथ एप पर खस्ताहाल गलियों की फोटो डाली और फिर अब टेंडर जारी हो गया है। जल्द ही गलियों को रिपेयरिग काम शुरू किया जाएगा। हरपथ एप पर शिकायत करने का ये है तरीका

हरपथ एप को दो साल पहले लांच किया गया था। इस एप को डाउनलोड करने के बाद कोई भी अपने एरिया की समस्या हरपथ एप पर फोटो खींचकर डाल सकता है। इस एप पर अभी तक हजारों लोगों ने गलियों से संबंधित समस्या व कूड़ा-कर्कट फैले होने की सूचना दे चुके है। इस एप पर शिकायत करने के बाद 15 दिन में ही समाधान करवाने का प्रविधान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.