Move to Jagran APP

अलसुबह धुंध छायी रही, तापमान में हल्की गिरावट

अल सुबह धुंध छायी रही। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। उत्तर पश्चिमी हवा चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने के साथ ही सुबह शाम धुंध छाने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 07:33 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 07:33 PM (IST)
अलसुबह धुंध छायी रही, तापमान में हल्की गिरावट
अलसुबह धुंध छायी रही, तापमान में हल्की गिरावट

जागरण संवाददाता, पानीपत : अल सुबह धुंध छायी रही। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। उत्तर पश्चिमी हवा चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने के साथ ही सुबह शाम धुंध छाने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। वायु गुणवत्ता में व्यापक सुधार रहा। देर शाम एयर क्वालिटी इंडेक्स पीएम 2.5 का स्तर 65 अंक दर्ज किया गया है। 50 अंक तक एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहतर माना जाता है। कोयला बेस उद्योगों को सुबह 9 से 5 बजे तक चलाने की अनुमति के चलते उद्योगों का प्रदूषण कम हो रहा है।

loksabha election banner

सर्दी के आगाज के साथ ही हरी सब्जियों की आवक बढ़ जाने से सब्जियों के भाव में सुधार हुआ है। टमाटर, मटर के भाव 80-100 से कम होकर 50 रुपये किलो पर आ गए हैं। गाजर 15-20 रुपये गोभी 8-10 रुपये किलो तक बिक रही है। आलू के भाव स्थिर बने हुए हैं। वैवाहिक सीजन होने के कारण फ्रूट की डिमांड अच्छी चल रही है। इसीलिए फ्रूट के दामों में कमी नहीं आई है।

हल्की सर्दी होने के साथ हो कंबल की लोकल मांग भी निकालना शुरु हो गई है। हल्की सर्दी में ही कंबल की अधिक मांग रहती है। पोलर कंबल की मांग अधिक चल रही है। इसे ओढ़ने के साथ बिछा भी सकते है। हल्का व सस्ता होने के कारण इस खपत अधिक रहती है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी 10 दिसंबर तक मौसम खुश्क रहने का अनुमान है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी। रात्रि के तापमान में हल्की गिरावट रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.