इस बार हरियाणा स्वर्णकार संघ के प्रधान के घर चोरी, निशाने पर पानीपत का किला
पानीपत में लगातार चोरी की वारदात सामने आ रही हैं। चोरों ने हरियाणा स्वर्णकार संघ के प्रधान के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पानीपत, जेएनएन। पानीपत का किला एरिया चोरों के निशाने पर हैं। इस बार चोरों ने हरियाणा स्वर्णकार संघ के प्रधान के घर को ही निशाना बना लिया। छत के रास्ते घर में घुसे। ग्रिल तोड़कर पहले स्टाेर, फिर अलमारी का ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर ली। जिस वक्त चोरी हुई, उस वक्त परिवार घर पर नहीं था।
चंद्र सहगल ने बताया कि वह फरीदाबाद में परिवार सहित बेटी के घर गए थे। बेटी के घर लोहड़ी का कार्यक्रम था। रात को धुंध पड़ रही थी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर पहुंचे। अंदर देखा तो बेडरूम के पास स्टाेर का ताला टूटा हुआ था। चेक किया तो देखा कि अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। चोर काफी सामान ले गए। सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं। कितनी चोरी हुई है, इसका अभी अनुमान लगा रहे हैं।
किरायेदारों को भी पता नहीं चला
चंद्र सहगल ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। ऊपर किराये पर कमरे दिए हुए हैं। किरायेदारों को भी चोरों की भनक नहीं लगी। चोर छत के रास्ते आए। ग्रिल तोड़ी। फिर चोरी की। चोर इतने शातिर थे कि आवाज तक न आई।
पानीपत में लगातार बढ़ी चोरियां
पानीपत में एक के बाद एक चोरी की वारदात बढ़ रही हैं। किला एरिया में दीवान ज्वैलर्स के अलावा अशोक स्टोर पर चोरी हो चुकी है। इसके अलावा देवी मंदिर में भी चोर घुस चुके हैं। पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चंद्र सहगल के घर भाजपा नेता सुरेंद्र रेवड़ी भी पहुंचे। संयुक्त व्यापार मंडल के बाजार प्रधान भी चंद्र सहगल के घर पहुंचे।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ये भी पढ़ें: मूवी स्क्रिप्ट से कम नहीं थी पेपर लीक की प्लानिंग, चाय वाले से लेकर सब इंस्पेक्टर शामिल
ये भी पढ़ें: नकल माफिया में 12वीं से लेकर बीटेक पास, फिर हरियाणा के इस शहर का नाम बदनाम
ये भी पढ़ें: ग्राम सचिव पेपर लीक के लिए मास्टर माइंड के बाद थे प्लान ए और बी, रोहतक में रची गई थी साजिश
ये भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन क्लासेज में चला आपत्तिजनक वीडियो, ये 3 नाम आए सामने