बड़ा आदमी बनने की थी ख्वाहिश, खर्च पूरे नहीं होने पर पत्नी से हुआ झगड़ा, मौत Panipat News
पत्नी से झगड़ा कर आरओबी से पटरी पर युवक जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। युवक के ठीक पीछे उसकी पत्नी थी।
पानीपत, जेएनएन। बड़ा आदमी बनने की ख्वाहिश पूरी नहीं हुई तो नशा करना शुरू कर दिया। घर का खर्च पूरा नहीं होने पर पत्नी के साथ झगड़ा करने लगा। कामकाज मंदा पड़ा तो इकलौती बेटी के पालन पोषण में भी परेशानियां आने लगी। गुरुवार को दंपती में दोबारा झगड़ा हुआ। दंपती झगड़ते हुए गोहाना रोड पर रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंच गया। दर्द के कारण पत्नी ने सिर पकड़ कर नजरें झुका ली। कुछ देर बाद पति चिल्लाया कि वह नीचे गिरने वाला है। आंखें उठी तो पति ग्रिल पर लटकता दिखा। हाथ छूट गए और पटरी पर जा गिरा। मौके पर ही मौत हो गई।
बड़े भाई मोहन ने बताया कि मनोहर ङ्क्षसह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया का रहने वाला था। वह आजाद नगर में रह रहा था। वेङ्क्षल्डग का काम करता था। महंगी चीजों के शौक पूरे करने के लिए वह तेजी से पैसे कमाना चाहता था, लेकिन कामकाज सही ढंग से नहीं चल रहा था। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा रहता था। बृहस्पतिवार को नौ माह की गर्भवती पत्नी सपना से झगड़ा हुआ। वह घर छोडऩे और जान देने की धमकी देकर घर से निकल पड़ा। पत्नी उसे समझाने का प्रयास करते हुए बेटी को लेकर उसके पीछे चल पड़ी। झगड़ते हुए दोनों ओवरब्रिज पर पहुंच गए।