Move to Jagran APP

राजीव सोनी बने मार्केट प्रधान

संयुक्त व्यापार मंडल समिति को बड़ा झटका लगा। मंडल समिति के प्रधान राजेश सूरी की अपनी ही मार्केट के दुकानदारों ने उनका साथ छोड़कर संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शन लाल वधवा के नेतृत्व में राजीव सोनी को प्रधान चुन लिया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jun 2022 08:34 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2022 08:34 PM (IST)
राजीव सोनी बने मार्केट प्रधान
राजीव सोनी बने मार्केट प्रधान

जागरण संवाददाता, पानीपत : संयुक्त व्यापार मंडल समिति को बड़ा झटका लगा। मंडल समिति के प्रधान राजेश सूरी की अपनी ही मार्केट के दुकानदारों ने उनका साथ छोड़कर संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शन लाल वधवा के नेतृत्व में राजीव सोनी को प्रधान चुन लिया गया। इससे संयुक्त व्यापार मंडल में उत्साह बना हुआ है। मंडल के अध्यक्ष दर्शन लाल वधवा का कहना है कि राजेश सूरी को अपने बाजार में दुकानदार पसंद नहीं कर रहे। 85 दुकानदारों ने उनका साथ छोड़कर हमारे मंडल में आस्था व्यक्त की है।

loksabha election banner

उधर संयुक्त व्यापार मंडल समिति के प्रधान राजेश सूरी का कहना है कि उनकी मार्केट में रोशन महल के पास 10-12 दुकानदार 100 रुपये प्रतिमाह चौकीदारा भी नहीं दे रहे थे, ऐसे में हमने ही उन्हें अपनी एसोसिएशन से निष्कासित किया था। वे ही लोग अब संयुक्त व्यापार मंडल में गए है। संयुक्त व्यापार मंडल को तो सिर्फ बहाना चाहिए। पिछले दिनों कितने बाजार के प्रधान हमारे से जुड़ते चले जा रहे हैं। हम ही बाजारों के दुख सुख में साथ दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पानीपत में बाजारों की अलग -अलग एसोसिएशन हैं। जिनके प्रधान संयुक्त व्यापार मंडल और संयुक्त व्यापार मंडल समिति से जुड़े हुए हैं। पहले समिति और मंडल दोनों एक होते थे। प्रधान पद के विवाद के चलते दो संगठन बने। अब इन संगठनों में खींचातानी चलती रहती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.