Move to Jagran APP

रैली की भीड़ में पार्षद की स्पलेंडर खराब, कार्यकर्ता की बाइक पर सवार हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, पानीपत : भाजपा की जींद में हुई युवा हुंकार रैली को लेकर शहरी क्षेत्र के कार्यकर्ताओ

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Feb 2018 01:09 AM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2018 01:09 AM (IST)
रैली की भीड़ में पार्षद की स्पलेंडर खराब, कार्यकर्ता की बाइक पर सवार हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष
रैली की भीड़ में पार्षद की स्पलेंडर खराब, कार्यकर्ता की बाइक पर सवार हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, पानीपत : भाजपा की जींद में हुई युवा हुंकार रैली को लेकर शहरी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह जैसा माहौल दिखा। डीजे की धुन पर सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा बुलंद करते दिखे। शहर के एक पार्षद की स्पलेंडर बाइक रास्ते में खराब हो गई। जिस पर नेताजी भी सवार थे। रास्ते में उस बाइक को छोड़ दोनों अलग-अलग बाइकों पर सवार हो गए। अन्य कई कार्यकर्ताओं की बाइक भी खराब हुई, इसके बाद दूसरे कार्यकर्ताओं की बाइक पर सवार होकर रैली में पहुंचे।

loksabha election banner

पालिका बाजार में सुबह 8 बजे से कार्यकर्ता जुटने लगे थे। पार्षद मनोज शर्मा शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी व भाजपा नेता सुरेंद्र रेवड़ी सुबह 8:20 बजे पहुंचे। उनके साथ अन्य कार्यकर्ता भी थे। सुबह 9 बजे विधायक रोहिता रेवड़ी ने झंडी दिखा कार्यकर्ताओं को रवाना किया। जीटी रोड पर ट्रैफिक कुछ मिनटों के लिए रोक दिया गया। बुलेट मोटरसाइकिल पर पति सुरेंद्र रेवड़ी के साथ सवार होकर विधायक रोहिता रैली में पहुंची। मनोनीत पार्षद मनोज शर्मा 2015 मॉडल के स्पलेंडर से रवाना हुए। सौदापुर के पास उनकी बाइक का बोल्ट टूट गया। उनकी बाइक पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मेघराज गुप्ता भी बैठे थे। जिलाध्यक्ष एक अन्य कार्यकर्ता संदीप की बाइक पर सवार होकर गए। लाल बत्ती से असंध रोड पर चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही। मॉडल टाउन गोल मार्केट से जिलाध्यक्ष प्रमोद विज व लोकेश नांगरू का काफिला सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रैली के लिए रवाना हुए। उपाध्यक्ष सुनील सोनी व मंडल अध्यक्ष विरेंद्र तनेजा भी काफिले में शामिल रहें। पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा व विशाल गोस्वामी भी रैली के लिए रवाना हुए। जींद रोड पर पिल्लूखेड़ा के पास जाम लग गया। रैली स्थल से पिल्लूखेड़ा की दूरी लगभग 15 किलोमीटर थी।

-----------

महिला मोर्चा का 26 का काफिला

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में 26 महिलाओं का काफिला एंजल मॉल से रवाना हुआ। काफिले में 48 बाइक व 12 स्कूटी पर कार्यकर्ता सवार हुए। सचिव सुप्रिया रतन, सुनिता स्वाच, अनिता चावला , मीनु शर्मा , इंदू कुकरेजा , रोशनी वर्मा, निशा बंसल, संतोष, महक दीवान, राजवंती पंचाल, बबीटा नारवाल, सीमा वर्मा , गीता गाबा व अलका शर्मा सहित 26 वाहनों का काफिला गया।

बापौली संवाद सहयोगी के अनुसार भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने जींद रैली में भाग लिया। भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप कौशिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र शर्मा, राजकुमार कालीरमणा, मार्किट कमेटी चेयरमैन एवं ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जलमाना, मंडल प्रभारी कृष्ण छौक्कर, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र रावल, युवा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पंवार छाजपुर, रणजीत शर्मा, गंगाराम स्वामी, रविंद्र रावल, दीपेश रहेजा व प्रयास रावल सहित दर्जनों कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।

--------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.