Move to Jagran APP

राजमिस्त्री ने हमला कर महिला से लूटे थे जेवरात

23 दिसंबर 2020 को वह संजय चौक से राज मिस्त्री को लाया था। उसने अपना नाम विनोद बताया था। आरोपित ने उसके घर पर करीब चार दिन काम किया। इस दौरान उसने देखा कि पत्नी सत्या ज्यादातर घर पर अकेली ही रहती है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2021 08:18 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 08:18 AM (IST)
राजमिस्त्री ने हमला कर महिला से लूटे थे जेवरात
राजमिस्त्री ने हमला कर महिला से लूटे थे जेवरात

जागरण संवाददाता, पानीपत : जिला पुलिस की सीआइए थ्री टीम व किला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे आरोपित विनोद उर्फ राहुल निवासी बनकोटा जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। उसे शुक्रवार को अदालत पेश कर रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ करने के साथ ही आरोपित से सोने की बालियां व चेन बरामद करेगी। जांच प्रभारी ने बताया कि आरोपित राज मिस्त्री का काम करता है।

loksabha election banner

कलंदर चौक निवासी सुभाष चंद्र लांबा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके घर में मरम्मत का काम हो रहा था। 23 दिसंबर 2020 को वह संजय चौक से राज मिस्त्री को लाया था। उसने अपना नाम विनोद बताया था। आरोपित ने उसके घर पर करीब चार दिन काम किया। इस दौरान उसने देखा कि पत्नी सत्या ज्यादातर घर पर अकेली ही रहती है। इसलिए आरोपित का मन में लालच आ गया और करीब एक महीने के बाद 25 जनवरी को शाम के समय विनोद उनके घर में घुस गया। बुजुर्ग महिला को घर में अकेला पाकर पहले तो कुंडी लगा ली और फिर महिला के सिर पर एकाएक जान से मारने की नीयत से ईट व लोहे की पाइप उठाकर वार किए। वारदात करने के बाद वह महिला के कानों से बालियां व गले से सोने की चेन निकालकर फरार हो गया। लहुलुहान हालत में महिला को स्वजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने आरोपित राज मिस्त्री को चार दिन बाद गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित हाल में कृष्णा गार्डन के पास रहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.