Move to Jagran APP

BJP में टिकट के दावेदारों की बढ़ती जा रही फेहरिस्त, लगा रहे दिल्ली और चंडीगढ़ की दौड़ Panipat News

विधानसभा चुनाव से पहले ही टिकट के दावेदारों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। दावेदारों ने टिकट पक्का करने के लिए भाजपा पदाधिकारियों के पास चक्कर काटना शुरू कर दिया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 03:11 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 03:11 PM (IST)
BJP में टिकट के दावेदारों की बढ़ती जा रही फेहरिस्त, लगा रहे दिल्ली और चंडीगढ़ की दौड़ Panipat News
BJP में टिकट के दावेदारों की बढ़ती जा रही फेहरिस्त, लगा रहे दिल्ली और चंडीगढ़ की दौड़ Panipat News

पानीपत, जेएनएन। विधानसभा चुनाव के नजदीक आने से भाजपा में टिकट के दावेदारों की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन नए चेहरे सामने आ रहे हैं। सभी दावेदार संघ और पार्टी के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। टिकट के जुगाड़ में दिल्ली और चंडीगढ़ की दौड़ लगा रहे हैं।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अक्टूबर माह में विधानसभा चुनाव होना है। आचार संहिता की घोषणा कभी भी हो सकती है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 10 सीटों पर चुनाव जीतने से भाजपा नेताओं के हौसले बुलंद हैं। सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा की सफलता ने पार्टी का कद और बढ़ा दिया है। बढ़ रहे जनाधार से हलके में भाजपा दावेदारों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। सभी बहती गंगा में सभी विधायक बनने का सपना संजोए बैठे हैं।

अनुशासन के साथ, जुगाड़ में जुटे हैं दावेदार

रैली और पार्टी की बैठक में भले ही दावेदार अलग अलग दिखाई देते हों, लेकिन कोई किसी का विरोध नहीं कर  रहे हैं। पुराने कार्यकर्ता अपने सम्मान का हवाला देकर टिकट की दावेदारी कर रहे हैं तो नए नेता जुगाड़ की बात कह जनता से समर्थन मांग रहे हैं। टिकट आने के बाद ही नेताओं के बीच आपसी सहयोग उजागर होगी।

पैराशूट प्रत्याशियों का डर

स्थानीय दावेदारों के मन में पैराशूट उम्मीदवार के मैदान में आने का भी डर है। पुराने कार्यकर्ता जहां अपने को पार्टी का अधिक विश्वासपात्र मान रहे हैं। दुख-सुख में पार्टी से जुड़े रहे हैं। वहीं लोस की तरह नया चेहरा मैदान में आने का डर भी उनके मन में है, जिससे कोई अपना टिकट पक्का नहीं मान  रहे हैं।

टिकट के नए सूरमा

समालखा विधानसभा की बात करके तो टिकट के नए सूरमाओं में हाल में पार्टी ज्वाइन करने वाले निर्दलीय विधायक रविंद्र मच्छरौली, शशिकांत कौशिक, विधु रावल, विनोद छौक्कर, कृष्ण किवाना, रविंद्र छौक्कर, राजेंद्र चौधरी, राजकुमार कालीरमण, राजेश झट्टीपुर व रामभतेरी रावल आदि करीब 15 दावेदार हैं। इसके अतिरिक्त बापौली और सनौली से भी कुछ कार्यकर्ता टिकट के प्रयास में लगे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.