Move to Jagran APP

त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति है पंडित दीनदयाल : छौक्कर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी दिवस पर मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेता कृष्ण छौक्कर और अन्य ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कृष्ण छौक्कर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति है। उनका जीवन युवाओं को बहुत कुछ सिखाता है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Sep 2018 08:43 AM (IST)Updated: Wed, 26 Sep 2018 08:43 AM (IST)
त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति है पंडित दीनदयाल : छौक्कर
त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति है पंडित दीनदयाल : छौक्कर

जागरण संवाददाता, समालखा : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी दिवस पर मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेता कृष्ण छौक्कर और अन्य ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कृष्ण छौक्कर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति है। उनका जीवन युवाओं को बहुत कुछ सिखाता है। वो एकात्म मानववाद के महान चिंतक रहें। उनके त्याग को देखते हुए उनको 1951 में अखिल भारतीय जनसंघ का निर्माण होने पर संगठन मन्त्री बनाया गया। छौक्कर ने कहा कि पंडित जी के आदर्शो और शिक्षा को हमें अपने जीवन में अपनाकर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उपाध्याय के कामों को देखकर ही सरकार उनके नाम पर गरीबों के कल्याण के लिए अंत्योदया योजना चला रही हैं। इस मौके पर शहरी अध्यक्ष जगदीश रमन, अरविंद कौशिक, संदीप गुप्ता, सरोजबाला शर्मा, सुरेंद्र दहिया, सौरभ गुप्ता, अजय साहू, सुभाष गुप्ता, जितेंद्र छौक्कर मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.