सामान लेने शहर गया था इलेक्ट्रीशियन, पीछे तार चुरा ले गया चोर
गढ़ी छाज्जू में इलेक्ट्रीशियन की दुकान से दिनदिहाड़े हजारों रुपये की तांबे की तार चोरी कर ली। घटना उस वक्त की है जब इलेक्ट्रीशियन शटर डाउन कर शहर सामान लेने के लिए गया था।
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 06:15 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 06:15 PM (IST)
जागरण संवाददाता, समालखा : कस्बे के गांव गढ़ी छाज्जू में इलेक्ट्रीशियन की दुकान से दिनदिहाड़े हजारों रुपये की तांबे की तार चोरी कर ली। घटना उस वक्त की है, जब इलेक्ट्रीशियन शटर डाउन कर शहर सामान लेने के लिए गया था।
राम सिंह ने थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव में ही दुकान कर रखी है। दिन में दुकान खोलकर काम कर रहा था। दोपहर बाद तीन बजे के करीब दुकान का शटर डाउन कर समालखा सामान लेने के लिए चला गया। शाम को वापस लौटा तो दुकान का शटर उठा मिला। दुकान में सामान चेक किया तो 15 किलो तांबे की जली हुई तार व 10 किलो नई तार गायब मिली। थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें