कलंदर शाह दरगाह खुली, चादर चढ़ाने पर मनाही
जागरण संवाददाता पानीपत बू अली कलंदर शाह दरगाह खुलने के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने दर्शन
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 07:49 AM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 07:49 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : बू अली कलंदर शाह दरगाह खुलने के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। हालांकि दरगाह पर अभी चादर नहीं चढ़ाई जा रही है। माथा टेकने की भी मनाही है। लोग दर्शन करने आ रहे हैं। मास्क लगाने के साथ-साथ शारीरिक दूरी का पालन करवाने के लिए भी सेवक लगाए गए हैं। दूर-दूर से यहां जायरीन दर्शनों के लिए आते हैं। 170 दिन तक बंद रहने के बाद दरगाह को आम लोगों के लिए खोला गया है। रोजाना श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। दरगाह का प्रबंधन वक्फ बोर्ड की तहत होता है। एडवोकेट इरफान ने बताया कि कोविड-19 के कारण दरगाह बंद थी। लोग बाहर से ही दर्शन करके जाते थे। दरगाह खुलने के साथ हो लोगों को अंदर दर्शन की सुविधा मिल गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें