युवाओं के कंधों पर देश की बागडोर
प्राचार्य डा. जगदीश गुप्ता ने कहा कि आज युवा वर्ग के कंधों पर देश की बागड़ोर है। युवाओं को जागरूक होकर निरंतर देशहित में कार्य करने चाहिए।
जागरण संवाददाता, पानीपत : आर्य पीजी कॉलेज में इतिहास, राजनीतिक शास्त्र विभाग, रेड रिबन इकाई व एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में विस्तार व्याख्यान का आयोजन हुआ। प्राचार्य डा. जगदीश गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता ब्रेकथ्रू संस्थान के जिला संयोजक मुकेश दिगानी रहे।
प्राचार्य डा. जगदीश गुप्ता ने कहा कि आज युवा वर्ग के कंधों पर देश की बागड़ोर है। युवाओं को जागरूक होकर निरंतर देशहित में कार्य करने चाहिए। युवाओं को स्वामी विवेकानंद द्वारा दिखाए मार्गो का अनुसरण करना चाहिए। समाज के विकास में भी युवा अहम भूमिका निभा सकते हैं। डा. विजय सिंह ने स्वामी विवेकानंद के दर्शन व जीवनवृत्त पर चर्चा की। विद्यार्थियों को वीडियो प्रस्तुतियों के माध्यम से जागरूक किया गया। इस मौके पर उपप्राचार्या डा. संतोष टिक्कू, डा. रामनिवास, प्रो.सतबीर सिंह, प्रो. विवेक गुप्ता, प्रो. प्रिया गुप्ता, प्रो. अकरम, रविद्र सिंह, जसविद्र कौर, शिव कुमार, नरेश कुमार, डा. आशीष, सुशील कुमार मौजूद रहे।
शूटिग चैंपियनशिप के विजेताओं को किया पुरस्कृत
शूटिग चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को ऊझा रोड स्थित द्रोणाचार्य शूटिग स्पोर्ट्स एकेडमी में पुरस्कृत किया गया। एकेडमी संचालक जसबीर कुमार ने बताया कि 3 से 11 जनवरी तक बहादुरगढ़ में प्रथम अभिनव शूटिग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से पांच सौ के करीब शूटरों ने भाग लिया। एकेडमी से भी तीस निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। अन्नू वत्स ने रजत के अलावा चैंपियन ऑफ चैंपियन में स्वर्ण पदक भी जीता। वहीं जूनियर वर्ग में रजनी वत्स ने रजत पदक हासिल किया। इस मौके पर कोच प्रियंका, वर्षा, रामेश्वर, अजय सैनी मौजूद रहे।