करंट से मरा सांड़, कॉलोनीवासियों ने जताया रोष
काबड़ी रोड स्थित भारत नगर में शुक्रवार रात को एक सांड ने टावर लाइट(हेलोजन लाइट) के खंभे में आए करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। कॉलोनीवासियों को शनिवार सुबह गोवंश मृत मिला तो लोगों ने रोष जताकर निगम अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, पानीपत : काबड़ी रोड स्थित भारत नगर में शुक्रवार रात को एक सांड ने टावर लाइट(हेलोजन लाइट) के खंभे में आए करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। कॉलोनीवासियों को शनिवार सुबह गोवंश मृत मिला तो लोगों ने रोष जताकर निगम अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
अभिषेक, रामफल प्रधान, सतीश, राधेश्याम, काला, संजय, हिमांशु ने बताया कि शनिवार सुबह टावर लाइट के पास करंट लगन के कारण बेसहारा सांड मृत पड़ा था। टावर लाइट की बिजली सप्लाई बंद करके गोवंश को दफनाया। वहीं घटना की सूचना वार्ड पार्षद राजपाल और निगम अधिकारियों को दी। निगम अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाइट में आए फॉल्ट को दूर किया।