मौसम विभाग की पढ़ लें ये चेतावनी, अभी आंधी के आसार, फिर तपिश करेगी बेहाल
गर्मी से आज और कल राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आंधी की वजह से गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन फिर तपिश बढ़ेगी।
पानीपत, जेएनएन। एक सप्ताह से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को एक दो दिन में राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में आंधी की चेतावनी जाहिर की है। वहीं एक मई को क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। ऐसे में दो दिन में तापमान में गिरावट आने की संभावना बनी हुई है। हालांकि इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।
पिछले तीन दिन से औद्योगिक शहर में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। पानीपत में 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। सुबह से ही लू चलने जैसी स्थिति रही। मौसम विभाग ने आगामी एक दो आंधी की संभावना जाहिर की है। वहीं करनाल का अधिकतम तापमान 39.8 और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
लू के थपेड़ों से बेहाल है जनजीवन
14.9 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा लू में तब्दील हो गई। लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दुश्वार हो गया। सुबह 10 बजे से ही लू चलना शुरू हो गई।