Move to Jagran APP

खेल रत्‍न अवार्ड मिलने पर रानी रामपाल की आंखों से छलके आंसू, बोलीं- हरियाणा को किया समर्पित

हरियाणा की अंतरराष्‍ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल राजीव गांधी खेल रत्‍न अवार्ड मिलने पर भावुक हो गईं। उनकी आंखें छलक उठीं। उन्‍होंने अवार्ड हरियाणा को समर्पित किया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 08:47 AM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 08:47 AM (IST)
खेल रत्‍न अवार्ड मिलने पर रानी रामपाल की आंखों से छलके आंसू, बोलीं- हरियाणा को किया समर्पित
खेल रत्‍न अवार्ड मिलने पर रानी रामपाल की आंखों से छलके आंसू, बोलीं- हरियाणा को किया समर्पित

शाहाबाद, [जतिंद्र सिंह चुघ]। महिला हॉकी खिलाड़ी और शाहाबाद की बेटी रानी रामपाल और महिला पहलवान‍ विनेश फौगाट काे प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्‍न अवार्ड मिलने पर हरियाणा के खेलप्रमियों में खुशी है। शाहाबाद में रानी रामपाल को यह अवार्ड मिलने पर जश्न का माहौल है। लोगाें का कहना है कि एक महिला हॉकी खिलाड़ी का खेल रत्न अवार्ड के लिए चयन होना इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। खेल रत्‍न अवार्ड मिलने की सूचना मिलने पर रानी रामपाल की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। उन्होंने भावुक होकर अपने पिता को इस उपलब्धि की सूचना दी। रानी रामपाल ने इस अवार्ड को देश और हरियाणा को समर्पित किया। उन्‍हें अवार्ड को हरियाणा के सिर का ताज बताया।

loksabha election banner

बोलीं- कभी नहीं सोचा था महिला हॉकी खिलाड़ी को भी मिल सकता है यह अवार्ड

उन्होंने कहा कि पिता तुल्य मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बधाई संदेश उनके लिए एक सशक्त आशीर्वाद है जो उन्हें हमेशा बेहतर खेल का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है। गौरतलब है कि इससे पहले यह अवार्ड पुरुष हॉकी के दो खिलाडिय़ों धनराज पिल्लै और सरदारा सिंह को ही मिल पाया है। वह पहली महिला हॉकी खिलाड़ी जिसका चयन इस खेल रत्न के लिए हुआ है।

रानी रामपाल ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्‍हें यह अवार्ड मिले सकेगा। इसके उपलब्धि से वह गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। यह अवार्ड निश्चित तौर पर आने वाले नए हॉकी खिलाडिय़ों को इस खेल के लिए प्रेरित करेगा। खासकर महिला हॉकी खिलाडिय़ों के लिए यह एक नया पैगाम है।

रानी ने कहा कि वह हमेशा से ही टीम स्पिरिट के साथ खेलती आई हैं और आज इस उपलब्धि पर उनके साथ-साथ कोच, फिजिकल ट्रेनर, मेडिकल स्टॉफ, क्लीक का पूरा हक है जो निरंतर खिलाडिय़ों का ध्यान रखते हैं। अब हमारा भी टारगेट रहेगा कि हॉकी के ग्राफ को पहले से ज्यादा ऊंचा लेकर जाएं। उन्होंने  कोच बलदेव ङ्क्षसह को भी इस उपलब्धि का श्रेय दिया है। कप्तान रानी रामपाल ने अपने नाम की सिफारिश करने वालों का आभार व्यक्त किया है।

---

पिता को वीडियो कॉल कर दी खुशखबरी

रानी रामपाल ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले यह खुशखबरी अपने पिता रामपाल को वीडियो कॉल से बताई। रानी ने कहा कि यह खबर बताते हुए उनकी आंखों और उनके पिता की आंखों से भी आंसू छलक पड़े। उनके पिता ने उन्हें खुश रह बेटी का आशीर्वाद दिया।

---

ए क्लास जॉब मिले तो प्रदेश में देंगी सेवाएं

रानी रामपाल ने कहा कि उनके खेल को शाहाबाद की मिट्टी ने तराशा है, उनका मन है कि वह अपने प्रदेश में सेवाएं दें। उन्हें प्रदेश में ए क्लास श्रेणी में जॉब मिलती है तो वह यहीं सेवाएं देने को तैयार हैं। रानी ने कहा कि वह पिता तुल्य मुख्यमंत्री मनोहर लाल से यही मांग करती हैं कि उन्हें प्रदेश में ए क्लास श्रेणी की नौकरी दी जाए।

---

ओलंपिक पदक जीतने के लिए बहाएंगे पसीना

रानी रामपाल ने कहा कि अब एक ही सपना है कि ओलंपिक में देश को मेडल दिलाया जाए। इसलिए टीम ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन को लेकर पसीना बहा रही है।  उन्होंने कहा कि अगले साल ओलंपिक होगा और उनका पूरा प्रयास रहेगा कि ओलंपिक में विजयी श्री का इतिहास बनाया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.