सरकारी स्कूल में छात्रा के साथ शिक्षक ने किया दुष्कर्म
कुछ दिन पहले पेट में दर्द होने पर मां को बताया। परिजन डॉक्टर के पास ले गए तो पता चला कि वह सात महीने के गभर्वती है। पीड़िता की बाल कल्याण समिति से बी काउंसिलिग कराई गई है।
जागरण संवाददाता, पानीपत : सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के एक गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षक ने 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसे धमकी दी थी कि किसी को बताया तो परिजनों को जान से मार देगा। अब पीड़िता सात माह की गर्भवती है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपित फरार है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। करीब आठ महीने पहले दिवाना गांव के श्रवण (25) स्कूल में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित छुट्टी के बाद स्कूल में अतिरिक्त कक्षा लगाता था। उसके साथ दो अन्य छात्राएं भी इस कक्षा में आती थी। घटना के दिन जब वह दोनों पानी पीने गई तो आरोपित उसे दूसरे कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपित ने धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले पेट में दर्द होने पर मां को बताया। परिजन डॉक्टर के पास ले गए तो पता चला कि वह सात महीने के गभर्वती है। पीड़िता की बाल कल्याण समिति से बी काउंसिलिग कराई गई है। इस बारे में सेक्टर-29 थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि आरोपित शिक्षक श्रवण अविवाहित है। पोस्को एक्ट सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश दी गई, पर वह नहीं मिला। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।