850 प्रापर्टी आइडी में दोबारा जोड़ा टैक्स, अब सुधार करने में लगे निगम के अधिकारी
नगर निगम में हाउस टैक्स भरने के बाद भी आनलाइन सिस्टम में दोबारा लोगों का हाउस टैक्स बकाया दिखा रहा है। लोग रोजाना निगम के चक्कर काटने को मजबूर हैं। नगर निगम ने लोगों की समस्या को देखते हुए 850 प्रापर्टी आइडी की पहचान की है जिन्होंने टैक्स भरा हुआ है और दोबारा टैक्स दिखाया जा रहा।
विनोद जोशी, पानीपत
नगर निगम में हाउस टैक्स भरने के बाद भी आनलाइन सिस्टम में दोबारा लोगों का हाउस टैक्स बकाया दिखा रहा है। लोग रोजाना निगम के चक्कर काटने को मजबूर हैं। नगर निगम ने लोगों की समस्या को देखते हुए 850 प्रापर्टी आइडी की पहचान की है, जिन्होंने टैक्स भरा हुआ है और दोबारा टैक्स दिखाया जा रहा। इसमें नगर निगम के डीएमसी जितेंद्र कुमार ने स्पेशल जूनियर प्रोग्राम कर्मचारी की ड्यूटी लगाई है। सभी आइडी में प्रापर्टी में टैक्स को ठीक किया जा रहा। अब तक 265 प्रापर्टी आइडी में हाउस टैक्स ठीक किया जा चुका। लोगों द्वारा हाउस टैक्स भरे जाने के बाद भी दोबारा हाउस टैक्स भरने के लिए कहा जा रहा था। प्रापर्टी आइडी में पहले भी कई तरह की खामियां आती रही हैं। जानिए..अगर हाउस टैक्स दोबारा जुड़ा तो करें ये काम
किसी भी प्रापर्टी आइडी का टैक्स भरने के बाद दोबारा टैक्स बकाया दिखा रहा है तो पालिका बाजार स्थित नगर निगम कार्यालय में फाइल लेकर जाएं। कमरा नंबर 3 में अपनी फाइल जमा करवा दें। इसके बाद फाइल नंबर जरूर लें। दस दिन के अंदर-अंदर संबंधित फाइल का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसमें ज्यादातर लोग अटल सेवा केंद्र पर जाकर प्रापर्टी टैक्स पर आब्जेक्शन लगवा रहे हैं। ऐसा नहीं करें। अपनी फाइल को बगैर आब्जेक्शन के ही निगम कार्यालय में जमा करवाएं। सभी प्रकार की त्रुटियां की जाएंगी ठीक
हाउस टैक्स ठीक करने के बाद प्रापर्टी आइडी में सभी प्रकार त्रुटियां ठीक की जाएंगी। इसके के लिए प्रापर्टी आइडी की रीचेकिग की जाएगी। इससे पता लग सकेगा कि किस फाइल में क्या दिक्कत है। हाउस टैक्स को अपडेट करना भूले
हाउस टैक्स भरने के बाद लोगों का भरा हुआ टैक्स वेबसाइट पर अपडेट करना होता है। इसमें अधिकारी हाउस टैक्स को वेबसाइट पर अपडेट करना भूल गए और फिर लोगों का साइट पर भरा हुआ टैक्स भी बकाया दिखने लगा। अब सुधार किया जा रहा। इसमें 50 लाख से ज्यादा टैक्स को ठीक जाएगा। किसी प्रकार की लोगों को नहीं आने दी जाएगी परेशानी
नगर निगम के डीएमसी जितेंद्र कुमार ने जागरण से बातचीत करते हुए बताया कि प्रापर्टी आइडी में कुछ फाइलों में टैक्स दोबारा दिखा रहा है, जिसे ठीक किया जा रहा है। इसमें लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।