Move to Jagran APP

Haryana में गेहूं की बिजाई का लक्ष्य तय, जानिए कहां होगी सबसे ज्यादा पैदावार कहां कम Panipat News

प्रदेश में गेहूं की बिजाई का लक्ष्य तय कर दिया गया है। 21 से 23 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच बिजाई उपयुक्त है। पानीपत जिले में 85 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य तय किया गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 09:32 AM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 09:53 AM (IST)
Haryana में गेहूं की बिजाई का लक्ष्य तय, जानिए कहां होगी सबसे ज्यादा पैदावार कहां कम Panipat News
Haryana में गेहूं की बिजाई का लक्ष्य तय, जानिए कहां होगी सबसे ज्यादा पैदावार कहां कम Panipat News

पानीपत, [रामकुमार कौशिक]। धान की कटाई के साथ प्रदेश में गेहूं की बिजाई का काम शुरू हो चुका है। इस बार प्रदेश में 25 लाख 23 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सबसे ज्यादा सिरसा में 2 लाख 98 हजार और चरखी दादरी में सबसे कम केवल 17 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई की जाएगी। उक्त एरिया में 1 करोड़ 32 लाख 71 हजार टन गेहूं का उत्पादन होने का अनुमान है। 

prime article banner

कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक गेहूं की बिजाई 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच करनी चाहिए। हाल के दिनों में सुबह और रात के समय ठंड और दिन में गर्मी है। कुछ किसान गेहंू की अगेती किस्म सी-306 की बिजाई कर रहे है। आने वाले दिनों में गेहूं की बिजाई के लिए उपयुक्त समय रहेगा। तकनीकी सहायक जयभगवान गहलावत ने बताया कि 25 से 31 अक्टूबर तक अगेती, 1 से 15 नवंबर तक मध्यम और 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक गेहूं की पछेती बिजाई की जा सकेगी। पछेती बिजाई ज्यादातर गन्ने की कटाई के बाद वाले खेत में की जाती है।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पानीपत के डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र आर्य ने कहा कि किसान पराली को जलाने की बजाय हैप्पी सीडर या जीरो ड्रिल से गेहूं की बिजाई करें। किसान को गेहूं की बिजाई के दौरान डीएपी खाद को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। लागत से ज्यादा खाद का प्रबंध किया गया है।

  • जिला                एरिया (हेक्टेयर में) 
  • हिसार                2 लाख 25 हजार
  • फतेहाबाद             1 लाख 90
  • सिरसा                2 लाख 98
  • भिवानी               1 लाख 20
  • रोहतक               1 लाख 05
  • झज्जर                1 लाख 06
  • सोनीपत               1 लाख 50
  • गुरुग्राम                45 हजार 
  • फरीदाबाद              32 हजार 
  • करनाल               1 लाख 78 
  • पानीपत                85 हजार
  • कुरुक्षेत्र               1 लाख 15
  • कैथल                 1 लाख 75
  • अंबाला                 86 हजार
  • पंचकूला                18 हजार 
  • यमुनानगर           90 हजार
  • जींद                    2 लाख 17
  • महेंद्रगढ़                50 हजार
  • रेवाड़ी                   47 हजार
  • मेवात                    78 हजार 
  • पलवल                  96 हजार
  • चरखी दादरी           17 हजार

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.