टैगोर सदन ने जीती अंतरसदनीय बैडमिटन प्रतियोगिता
आइबी एल पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को अंतरसदनीय बैडमिटन प्रतियोगिता कराई गई। इसमें अंडर-14 और 16 आयुवर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। फाइनल मैच टैगोर और सुभाष सदन के बीच खेला गया। टैगोर सदन ने 10 अंकों से मैच जीता।
जासं, पानीपत : आइबी एल पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को अंतरसदनीय बैडमिटन प्रतियोगिता कराई गई। इसमें अंडर-14 और 16 आयुवर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। फाइनल मैच टैगोर और सुभाष सदन के बीच खेला गया। टैगोर सदन ने 10 अंकों से मैच जीता। अंडर-14 आयु वर्ग के लड़कों में राघव व लड़कियों में खुशी और अंडर-16 आयु वर्ग में के लड़कों में गगन और लड़कियों में प्रियंका का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। मुख्यातिथि श्वेता और प्रिसिपल गीता राठी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे मन में एकता व आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। स्कूल में समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मंच संचालन आरती दुर्गा और अनुज ने किया।