सनातन धर्म संगठन के वार्षिक उत्सव में शामिल होंगे स्वामी ज्ञानानंद
जागरण संवाददाता पानीपत सनातन धर्म संगठन के वार्षिक उत्सव में गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञ्
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 07:42 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 07:42 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : सनातन धर्म संगठन के वार्षिक उत्सव में गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज को शामिल करने के लिए वीरवार को पदाधिकारी उनके कुरुक्षेत्र स्थित आश्रम पहुंचे। संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी ने बताया कि स्वामी ज्ञानानंद ने वार्षिक उत्सव में शामिल होने का आग्रह स्वीकार किया है। वार्षिक उत्सव की तिथि भी महाराज के समय के अनुसार तय की जाएगी। वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान विनोद लिक्खा, राधे-राधे महाराज, निरंजन पराशर, कृष्ण मुरारी, रमेश माटा, सूरज दुरेजा, अशोक नारंग, डा. रमेश चुघ, सूरज पहलवान उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें