नेत्रहीन विद्यार्थियों ने किए ब्रेललिपि में गीता के पाठ
मॉडल टाउन स्थित राजकीय अंध विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सबको रोशनी फाउंडेशन की तरफ से गीता महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेत्रहीन विद्यार्थियों ने चार घंटे तक 11 कुंडीय यज्ञ में आहुति देने के साथ ब्रेल लिपि में गीता पाठ किया।
जागरण संवाददाता, पानीपत : मॉडल टाउन स्थित राजकीय अंध विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सबको रोशनी फाउंडेशन की तरफ से गीता महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेत्रहीन विद्यार्थियों ने चार घंटे तक 11 कुंडीय यज्ञ में आहुति देने के साथ ब्रेल लिपि में गीता पाठ किया। ज्योतिषाचार्य पंडित निरंजन पाराशर ने निरंतर 600 श्लोकों की आहुति का हवन किया। संस्था अध्यक्ष सतवीर गोयल की अध्यक्षता में हनुमान चालीसा की 40 चौपाइयों की भी आहुति दी गई। मुख्य अतिथि के तौर पर समाज सेवी रमेश बंसल ने शिरकत की।
स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हर मंदिर में मनाया जाता है, नेत्रहीन भी चाहते हैं की समाज की मुख्यधारा से जुड़ कर वह भी पर्व मनाएं। सबको रोशनी फाउंडेशन ने विद्यालय में ब्रेल लिपि गीता पाठ आयोजित कर एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण कृपा धाम वृंदावन के अंतर्गत देश के सभी अन्य विद्यालयों में ब्रेल लिपि की गीता उपलब्ध कराने के प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता सिर्फ ग्रंथ नहीं है। भागवत गीता को सुनने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। नश्वर मनुष्य को अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है। शहरी विधायिका रोहिता रेवड़ी ने नेत्रहीन विद्यार्थियों को जरूरत में सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके अलावा विद्यालय के प्रिसिपल मनीष जैन व संस्था के संस्थापक विकास गोयल ने भी विचार रखे।
ये रहे मौजूद :
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद विज, पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह, रमेश, सूरज बरेजा, हरीश बंसल, सूरज पहलवान, वेद प्रकाश, प्रकाश शर्मा, विनोद धमीजा, सुनील, तुली, राजेश गर्ग, सुशील गुप्ता, आरती सिगला, इंदुू कुकरेजा, विमल बंसल, संदीप जिदल, सुनील ग्रोवर, विभु पालीवाल, अनिल गर्ग, सतपाल गोयल, संजय, नवीन वर्मा, संजय अग्रवाल, महेश नारंग, विजय जैन, मेघराज गुप्ता, लोकेश नांगरू, मेहुल जैन व जितेंद्र वत्स मौजूद रहे।