आटे की थैलियां बांटकर गीता मनीषी ज्ञानानंद का जन्मदिन मनाया
पानीपत में स्वामी ज्ञानानंद का जन्मदिवस मनाया गया। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के उप प्रधान सूरज दुरेजा ने स्वामी का जन्म आटे की थैलियां बांटकर मनाया।
जागरण संवाददाता, पानीपत : श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के उप प्रधान सूरज दुरेजा ने औद्योगिक क्षेत्र में गरीबों को आटे की थैलियां बांटकर स्वामी ज्ञानानंद का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स श्रीसनातन धर्म संगठन के प्रधान सूरज पहलवान भी अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। धार्मिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वामी ज्ञानानंद के जन्मदिन पर खुशियां व्यक्त की। संयोगवश मुख्य अतिथि डीएसपी सतीश वत्स का जन्मदिन भी शुक्रवार को ही था। उनको भी जन्मदिन की शुभकामाना दी गई। जन्मोत्सव पर दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा, डॉ. रमेश चुघ, विकास गोयल, वेद बांगा, रमेश राजपाल, सुनील ग्रोवर, राजू शर्मा, यशपाल, विनोद लीखा, अशोक नारंग सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।