बच्चों ने लिया गंदे पानी को साफ करने का ज्ञान
महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के बच्चों को एसटीपी का भ्रमण करवाया गया। जहां बच्चों ने जल शोधन और गंदे पानी के सिचाई में उपयोग के बारे में जाना। एसटीपी का अवलोकन किया। विज्ञान अध्यापक अनिल छौक्कर और शिक्षिका रजनी बरेजा ने उन्हें मल और कचरे से खाद बनाने की विधि के बारे में समझाया।
जागरण संवाददाता, समालखा :
महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के बच्चों को एसटीपी का भ्रमण करवाया गया। जहां, बच्चों ने जल शोधन और गंदे पानी के सिचाई में उपयोग के बारे में जाना। एसटीपी का अवलोकन किया। विज्ञान अध्यापक अनिल छौक्कर और शिक्षिका रजनी बरेजा ने उन्हें मल और कचरे से खाद बनाने की विधि के बारे में समझाया। एसटीपी में लगे उपकरणों और उनके कार्यों की जानकारी दी। बच्चों को जल के महत्व, पानी की बर्बादी रोकने व गंदे पानी के सदुपयोग करने के बारे में बताया। प्राचार्य संजय अग्रवाल ने बताया कि घर पर भी सोख्ता के माध्यम से गंदे पानी का शोधन किया जा सकता है। गिरते जलस्तर को रोका जा सकता है। जल का संरक्षण किया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण को भी इससे बल मिलता है।