डीएवी में अक्षत और वैशाली का स्वागत
जींद में आयोजित 27वीं नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस 2019 में वेस्ट ऑफ वेल्थ विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पराली से खाद बनाने की तकनीक पर विचार देने वाले डीएवी चुलकाना रोड के छात्र अक्षत और छात्रा वैशाली का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया।
जागरण संवाददाता, समालखा
जींद में आयोजित 27वीं नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस 2019 में वेस्ट ऑफ वेल्थ विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पराली से खाद बनाने की तकनीक पर विचार देने वाले डीएवी चुलकाना रोड के छात्र अक्षत और छात्रा वैशाली का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। दोनों 8वीं के विद्यार्थी हैं। प्रिसिपल सपना गुप्ता ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग ले रहे थे। उनमें अक्षत और वैशाली ने अपनी प्रतिभा को उजागर किया है। किसानों से जुड़ी समस्या के निदान पर विचार दिए हैं। पराली से खाद बनाने की सरल तरकीब सभी के सामने रखी है।