Move to Jagran APP

अनाज मंडी में रेहड़ी लगाने से रोकने पर हड़ताल

अनाज मंडी में सब्जी की रेहड़ी लगाने से मना करने पर रेहड़ी वालों ने हड़ताल कर दी। आरोप है कि मार्केट कमेटी और पुलिस कर्मी उन्हें रेहड़ी लागने से रोक रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 May 2020 07:15 AM (IST)Updated: Fri, 15 May 2020 07:15 AM (IST)
अनाज मंडी में रेहड़ी लगाने से रोकने पर हड़ताल
अनाज मंडी में रेहड़ी लगाने से रोकने पर हड़ताल

जागरण संवाददाता, समालखा : अनाज मंडी में सब्जी की रेहड़ी लगाने से मना करने पर रेहड़ी वालों ने हड़ताल कर दी। दिनभर सामान नहीं बेचा। आरोप है कि मार्केट कमेटी और पुलिस कर्मी उन्हें रेहड़ी लागने से रोक रहे हैं। वहीं आढ़ती मंडी में रेहड़ी वालों को बेचने वाले अब थोक रेट पर खुदरा ग्राहकों को सब्जी बेच रहे हैं। अपने आगे दुकान भी लगाते हैं। ग्राहक रेट में अंतर से उनकी सब्जी नहीं खरीदते हैं। उनके सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है।

loksabha election banner

अजय, सतबीर, सोनू, विकास, राजकुमार, शिव कुमार, संजय, मदन, सुंदर ने बताया कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान उन्हें पुराना बस अड्डा से हटाकर अनाज मंडी भेजा गया। फिर यहां से वार्डों में जाने को कहा गया। वार्डों में पहले से स्थानीय रेहड़ी वाले सब्जी बेच रहे हैं। बाजार में सब्जी बेचने पर रोक है। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में जब आढ़ती और कुछ रेहड़ी वाले निर्धारित समय सीमा के भीतर सब्जी बेच सकते हैं तो उन्हें क्यों रोका जा रहा है।

मार्केट कमेटी सचिव पवन कुमार ने बताया कि भीड़ को कम करने और शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए सभी को वार्डों में भेजा गया है। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.