Move to Jagran APP

कोख के कातिलों पर हरियाणा में सख्‍ती, पंजाब और उत्‍तर प्रदेश बना ठिकाना

भ्रूण लिंग जांच के लिए हरियाणा सरकार ने सख्‍त कदम उठाए हैं। यही वजह है कि जांच गिरोह का नया ठिकाना हरियाणा के बाहर उत्‍तर प्रदेश और पंजाब बन चुका है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 01:54 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 01:54 PM (IST)
कोख के कातिलों पर हरियाणा में सख्‍ती, पंजाब और उत्‍तर प्रदेश बना ठिकाना
कोख के कातिलों पर हरियाणा में सख्‍ती, पंजाब और उत्‍तर प्रदेश बना ठिकाना

पानीपत/कुरुक्षेत्र जेएनएन। हरियाणा में सख्ती के बाद कुछ लोग पंजाब और उत्तर प्रदेश में लिंग जांच करा रहे हैं। एजेंट उनसे मोटे पैसे कमा रहे हैं। कुरुक्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग की छापेमाराी में ये पर्दाफाश हुआ है।

prime article banner

कुरुक्षेत्र स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने अब तक 45 छापेमारी की हैं। इनमें से 39 मामलों में स्वास्थ्य विभाग को साक्ष्य मिले तो आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। जबकि इनमें से भी सात छापेमारी पंजाब और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, सरसावा, शामली, बिजनौर और पटियाला में की गई है।

भ्रूण लिंग जांच का आरोपित प्रॉपर्टी डीलर पुलिस रिमांड पर उगलेगा राज

कोर्ट ने भ्रूण लिंग जांच के आरोपित अंबाला वासी प्रॉपर्टी डीलर का दो दिन का रिमांड मंजूर किया है। आरोपित रिमांड के दौरान पुलिस के सामने अपने राज उगलेगा। इसमें मशीन के लाने और लिंग जांच के बारे में विस्तार से जानकारी लेगी। इसके साथ उसके आकाओं व एजेंटों का भी सुराग लगाया जाएगा।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने डिकोय भेजा

शनिवार देर रात को स्वास्थ्य विभाग ने एक आरोपित को भ्रूण लिंग जांच के आरोप में धरा है। आरोपित ने स्वास्थ्य विभाग के डिकोय से भ्रूण लिंग जांच करने की ऐवज में 30 हजार रुपये की डिमांड की थी। इतना ही नहीं पहले उसके घर इस्माईलाबाद में आकर लिंग जांच करने की बात कहकर फिर उसे अंबाला के मानव चौक पर बुलाया था और यहां भी दो घंटे इंतजार कराने के बाद उसे फिर हिसार-अंबाला मार्ग पर सैनी माजरा गांव के पास बुलाकर वहां डिकाेये की कार में ही पोर्टेबल मशीन से लिंग जांच किया था। पैसे मांगते ही आरोपित को पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने धर लिया था। अारोपित के कब्जे से एक पोर्टेबल मशीन, प्रोब, जैली और तोलिया भी बरामद किया गया था। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

कुरुक्षेत्र में यह 39वां मुकदमा

गर्भ में बेटा या बेटी होने की जांच करने व कोख में बेटियों को मारने वालों पर सख्ती का असर जिले के लिंगानुपात पर साफ दिखाई दे रहा है। कुरुक्षेत्र 933 लिंगानुपात के साथ प्रदेश के टॉप फाइव में बना हुआ है। शनिवार देर रात को स्वास्थ्य विभाग ने 39वीं एफआईआर दर्ज कराकर गर्भ लिंग जांच करने वाले एक और आरोपित को धरा है। स्वास्थ्य विभाग अब तक 131 लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुका है। इन मामलों पर न्यायालय में कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए भी विभाग के अधिकारी जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वहीं शनिवार देर रात को काबू किए गए आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस इस आरोपित से और भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

131 आरोपितों  को पकड़ा गया अब तक : डा. आरके सहाय

पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डिप्टी सिविल सर्जन डा. आरके सहाय ने कहा कि गर्भ में जांच और हत्या करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2016 से अब तक 11 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का रजिस्ट्रेशन कैंसल किया गया है। जबकि 15 को शॉ काज नोटिस दिया गया। अब तक 10 अल्ट्रासाउंड केंद्रों को कमियां मिलने पर सील किया गया और तमाम पुलिस कार्रवाई में 131 आरोपितों को अब तक पकड़ा गया है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.