Move to Jagran APP

आपके काम की खबर, पानीपत में बन गई त्‍योहारों की सूची, पढि़ए कब हैं दशहरा-दिवाली

त्योहारों की सूची बन गई है। इस साल दशहरा 15 अक्टूबर और दिवाली 4 नवंबर को मनाया जाएगी। पानीपत में गुरुद्वारा श्रीसंत हरि मंदिर सेठी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में श्री सनातन धर्म संगठन ने नवविक्रम संवत के पर्व की तारीख तय की।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 08:21 AM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 08:21 AM (IST)
आपके काम की खबर, पानीपत में बन गई त्‍योहारों की सूची, पढि़ए कब हैं दशहरा-दिवाली
जानिए इस साल कब दिवाली और अन्‍य त्‍योहार हैं।

पानीपत, जेएनएन। ये खबर आपके काम की है। कौन सा त्‍योहार किस तारीख को मनेगा, पानीपत शहर में इसकी सूची जारी कर दी गई है। श्री सनातन धर्म संगठन ने नव विक्रम संवत के पर्व त्योहारी की सूची जारी की है। गुरुद्वारा श्रीसंत हरि मंदिर सेठी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्रधान कृष्ण रेवड़ी ने कहा कि पानीपत के सबसे प्राचीन संगठन सनातन धर्म संगठन जो पर्व सूची जारी करता है । इस सूची को देश-विदेश के सभी सनातन प्रेमी मान्यता प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी सूची के मुताबिक पर्व एक तिथि पर मनाएं। इस उद्देश्य को लेकर हर वर्ष विद्वान ब्राह्मण पर्व व त्योहारों की सूची तैयार करते हैं। सर्वप्रथम सनातन धर्म संगठन की ओर से पूर्व में तैयार पर्व सूची को सभी ब्राह्मणों को वितरण किया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंडित महेंद्र शर्मा ने एक-एक करके पर पर्व सूची में क्रमबद्ध सभी त्योहारों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद सभी विप्र विद्वान ब्राह्मणों ने तैयार पर्व सूची को अनुमोदन करके स्वीकार किया। प्रधान कृष्ण रेवड़ी ने कहा कि सभी धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों को सनातन धर्म संगठन के द्वारा छापे गए पर्व सूची के कैलेंडर शीघ्र ही वितरण किए जाएंगे।

सर्वमान्‍यता हो गई है

कार्यक्रम में स्वामी दयानंद सरस्वती ने बताया की ब्राह्मणों के द्वारा बनाई गई सूची को सभी समाज के लोगों को सर्वमान्य रूप से मान्यता प्रदान करनी चाहिए ताकि समाज के अंदर किसी भी प्रकार की उन्माद की स्थिति ना रहे। इस अवसर पर प्रधान किशन रेवड़ी ,कृष्ण मुरारी महामंत्री, दाऊजी महाराज, युद्धवीर रेवड़ी, निरंजन पाराशर, राधे राधे महाराज, सत्य प्रकाश जोशी, युधिष्ठिर शर्मा ,महेंद्र शर्मा, रमेश माटा, आरएन रावल , प्रधान तरुण गांधी, मनोहर सेतिया , चेयरमैन सुभाष गुलाटी, राजेश्वर गर्ग ,गोपाल कृष्ण सेठी, सुभाष बठला मौजूद रहे।

पर्व सूची

बैशाख (अप्रैल-मई)

अंगार की गणेश चतु्र्थी

सती अनुसूया जयंती : 30 अप्रैल

भौमवती अमावस्या, : 11 मई

शिवाजी जयंती            :13 मई

कुंभ स्नान             : 14 मई

बैशाख पूर्णिमा व्रत : 25 मई

मई जून

गंगा दशहरा             : 20 जून

निर्जला एकादशी व्रत : 21 जून

आषाढ ( जून-जुलाई)

भगवान जगन्नाथ यात्रा : 12 जुलाई

दुर्गाष्टमी             : 17 जुलाई

गुप्त नवरात्र             : 18 जुलाई

चातुर्मास प्रारंभ : 20 जुलाई

सावन (जुलाई-अगस्त)

शिवरात्रि 06 अगस्त

हरियाली तीज 11 अगस्त

नागपंचमी 13 अगस्त

भाद्रपद (अगस्त -सितंबर)

जन्माष्टमी : 30 अगस्त

भाद्रपद पूर्णिमा :20 सितंबर

आश्विन ( सितंबर -अक्टूबर )

शरद नवरात्र

महाराजा अग्रसेन जयंती : 07 अक्टूबर

विजय दशमी दशहरा : 15 अक्टूबर

कार्तिक (अक्टूबर नवंबर)

अहोई अष्टमी : 28 अक्टूबर

धनवंतरी जयंती : 02 नवंबर

दिवाली : 04 नवंबर

गोवर्धन पूजा अन्नकूट : 05 नवंबर

मार्गशीर्ष ( नवंबर दिसंबर)

दत्तात्रैय जयंती 18 दिसंबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.