महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति किया जागरूक
कृष्णा कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी में सक्षम युवा रजनी की ओर से महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत में नन्ही बची ने पौधारोपण कर किया। बिचयों के घर के दरवाजे पर बेटी के नाम से नेम प्लेट लगाकर समाज को प्रेरित किया गया।
जागरण संवाददाता, समालखा :
कृष्णा कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी में सक्षम युवा रजनी की ओर से महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत में नन्ही बच्ची ने पौधारोपण कर किया। बच्चियों के घर के दरवाजे पर बेटी के नाम से नेम प्लेट लगाकर समाज को प्रेरित किया गया।
रजनी ने कहा कि वर्तमान समय शिक्षा का है। बगैर शिक्षा के उन्नत जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमें लड़की और लड़के को बिना भेदभाव के शिक्षा देनी चाहिए। एक बेटी दो परिवारों में उजाला करती है। उसने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या समाज के माथे पर कलंक है। यह हमारी संकीर्ण सोच का परिणाम है। अभिभावकों को समझना होगा कि बेटियां किसी तरह से बेटों से कम नहीं है। इस अवसर पर अनीता, कमला, सुनीता, मूर्ति, कमलेश, सपना आदि मौजूद रहे।