Move to Jagran APP

अंबाला में खेल की कमान अब महिलाओं के हाथों में, खेल विभाग के तीनों पर महिला अधिकारी

Sports Department in Ambala अंबाल में खेल विभाग की कमान अब महिलाओं के हाथों में है। खेल उपनिदेशक जिला खेल अधिकारी और यूथ कोऑर्डिनेटर महिलाएं। खेल विभाग में महिलाएं भी खिलाड़ियों को सिखा रही हैं विभिन्न गेम्स के गुर।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 03:37 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 03:37 PM (IST)
अंबाला में खेल की कमान अब महिलाओं के हाथों में, खेल विभाग के तीनों पर महिला अधिकारी
अंबाला खेल विभाग में तीनों पदों पर महिला अधिकारी।

अंबाला, जागरण संवाददाता। जिला खेल विभाग में एक बार फिर कमान महिलाओं के हाथों में हैं। महिलाएं जिला खेल विभाग का नेतृत्व तो कर रही हैं, जबकि कुछ गेम्स में महिलाएं भी खिलाड़ियों को गेम्स में गुर सिखा रही हैं। दूसरी ओर प्रशासनिक सेवाओं में भी महिलाएं अपनी भूमिका निभा रही हैं। लेकिन खेल विभाग का यह संयोग ही है कि इस बार महिलाएं ही खेल गतिविधियों को संभाल रही हैं। अब माना जा रहा है कि जल्द ही इन की परीक्षा भी होगी, क्योंकि फरवरी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत अंबाला में जिमनास्टिक और तैराकी की प्रतियोगिताएं होंगी।उल्लेखनीय है कि इससे पहले महज एक बार ही तीनों पदों पर महिलाओं ने जिम्मेदारी संभाली है। अब एक बार फिर से महिलाओं के पास जिला में खेल गतिविधियों की कमान है।

loksabha election banner

खेल विभाग में बतौर उपनिदेशक कविता देवी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वे एशियन गेम्स में देश के लिए कबड्डी खेल में टीम में खेल चुकी हैं। उन्होंने पांच बार इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने नेशनल लेवल पर भी कई पदक हासिल किए हैं। इन दिनों वे अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल जिलों की जिम्मेदारी निभा रही हैं। इसी तरह जिला खेल अधिकारी के तौर पर हाल ही में ज्योति रानी ने पदभार संभाला है। इससे पहले वे सोनीपत में तैनात थीं। वे भी खेल विभाग में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रही हैं।

दूसरी ओर यूथ स्पोर्ट्स कोआर्डिनेटर के पद पर रेखा सरीन तैनात हैं। वे हरियाणवी फिल्मों में बतौर हीरोइन भी काम कर चुकी हैं। वे भी अपनी जिम्मेदारी काफी लंबे समय से अंबाला में अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसके अलावा अर्जुन अवार्डी अंजु दुआ जिमनास्टिक में, संतोष धीमान हैंडबाल में, सुधा भसीन में एथलेटिक्स में, बाक्सिंग में कल्पना, भारोत्तोलन में मधु थापा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रही हैं।

दूसरी ओर प्रशासनिक सेवाओं की बात करें, तो यहां पर भी महिलाओं का दबदबा है। मंडलायुक्त रेणु फूलिया हैं, जबकि सीजेएम डा. सुखदा प्रीतम, जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरजा कुलवंत कालसन, भारती अरोड़ा आइजी अंबाला रेंज, सीटीसम आंचल भास्कर भी प्रशासनिक सेवाओं में तैनात हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.