Move to Jagran APP

Mauni amavasya 2021: मौनी अमावस्‍या पर आज बन रहा ये खास संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त

Mauni amavasya 2021 आज यानी गुरुवार को मौनी अमावस्‍या है। मौनी अमावस्‍या को खास संयोग बन रहा है। इस दिन स्‍नान दान के साथ पितरों का भी तर्पण करना चाहिए। जानिए मौनी अमावस्‍या का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2021 09:56 AM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2021 10:03 AM (IST)
Mauni amavasya 2021: मौनी अमावस्‍या पर आज बन रहा ये खास संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त
मौनी अमावस्‍या पर इस बार खास संयोग।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। Mauni amavasya 2021: माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। साथ ही इस बार की अमावस्या पर खास संयोग बना है। ये काफी महत्‍पवूर्ण और फलदायक है। आइए जानते हैं ऐसा किस वजह से है। 

loksabha election banner

गुरुवार के दिन अमावस्या तिथि पड़ रही है। गुरुवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को शुभवारी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। अतः शुभवारी मौनी अमावस्या है। कहते हैं इसी दिन ऋषि, मनु का जन्म हुआ था। कुरुक्षेत्र के पंडित रामराज  कौशिक ने बताया कि इस दिन मौन व्रत रखने की भी परंपरा है। माना जाता है कि इस दिन त्रिवेणी या गंगा जैसे पवित्र नदियों में स्नान कर दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है| अगर आप किसी तीर्थ स्थल पर जाने में असमर्थ है तो आज घर पर ही पानी में त्रिवेणी या गंगाजल मिलकर स्नान करके लाभ उठा सकते है| इस दिन स्नान के बाद तिल, तिल के लड्डू, तिल का तेल, आंवला तथा कम्बल का दान करने से जीवन में सुख समृद्धि बढाती है| इस दिन पितरों का श्राद्ध करने से उनका आशीर्वाद मिलता है| साथ ही यह भी माना जाता है कि  इस दिन से द्वापर युग का आरंभ भी माना जाता है। 

मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त

अमावस्या तिथि प्रारम्भ 10 फरवरी को 1 बजकर 10 मिनट से 11 फरवरी देर रात 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगी।

मौनी अमावस्या पूजा विधि

मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर व्रत रखें। इसके साथ ही व्रत का संकल्प लें। भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर में पीले फूल, केसर, चंदन, घी का दीपक और प्रसाद के साथ पूजन करें। इसके बाद विष्णु चालीसा का पाठ करें। इसके बाद विधि-विधान से आरती करें। इसके बाद विष्णु भगवान को पीले रंग की मीठी चीज से भोग लगाए। 

यह भी पढ़ें : करनाल में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया इनामी बदमाश, हत्‍या के मामले में थी तलाश

मौनी अमावस्या पर कैसे करें स्नान

सुबह या शाम को स्नान के पहले संकल्प लें। सबसे पहले जल को सिर पर लगाकर प्रणाम करें। इसके बाद ही स्नान करें। इसके बाद साफ वस्त्र पहनें और जल में काले तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। फिर अपने सामर्थ्थ के अनुसार दान-पुण्य करें।

 पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.