हत्या के दोषी बेटे को हुई थी उम्रकैद, पिता ने फंदा लगा दी जान
जासं, पानीपत : गांव खोतपुरा निवासी 57 वर्षीय रणबीर ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jun 2018 11:02 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jun 2018 11:02 AM (IST)
जासं, पानीपत : गांव खोतपुरा निवासी 57 वर्षीय रणबीर ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह पानीपत-खोतपुरा रूट पर ई-रिक्शा चलाता था। उसने तीन बेटियों व एक बेटे की शादी कर दी थी। उसका छोटा बेटा दीपक पिछले तीन वर्षों से हत्या के केस में जेल में बंद है। लगभग दो माह पहले अदालत में उसे उम्रकैद की सजा सुना दी थी। इसके बाद से रणबीर हमेशा परेशान रहने लगा। मंगलवार दोपहर को वो घर पर खाना खाने के लिए गया था। दोपहर 12 बजे खाना खाने के बाद उसने कमरे में फंदा लगा जान दे दी। उसकी पत्नी 12:30 बजे नीचे आई तो पति रणबीर का शव फंदे पर झूलता मिला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें