Move to Jagran APP

यमुनानगर में शर्मसार करने वाला मामला, फौजी ने युवती को प्रेम जाल में फंसा दुष्कर्म किया, शादी से मुकरा

यमुनानगर के जठलाना की 18 वर्षीय युवती से दुष्कर्म। कुरुक्षेत्र में मामा के घर गई थी। मामी के भाई से बातचीत बढ़ी। वह फौज में है। फिर आरोपित उसे होटल में ले गया। दुष्कर्म किया। शादी का झांसा दिया। बाद में मुकर गया।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Thu, 08 Jul 2021 02:46 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jul 2021 02:46 PM (IST)
यमुनानगर में शर्मसार करने वाला मामला, फौजी ने युवती को प्रेम जाल में फंसा दुष्कर्म किया, शादी से मुकरा
यमुनानगर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर केस कुरुक्षेत्र ट्रांसफर किया है।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। यमुनानगर में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जठलाना थाना क्षेत्र के गांव की 18 वर्षीय युवती के साथ कुरुक्षेत्र में दुष्कर्म किया गया। युवती कुरुक्षेत्र के गांव में अपने मामा के घर गई थी। यहां पर उसे रिश्तेदारी के ही प्रवीण सिंह नाम के युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित शादी से मुकर गया। आरोपित सेना में जवान है। युवती ने यहां महिला थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर केस कुरुक्षेत्र ट्रांसफर किया है। 

loksabha election banner

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, युवती वर्ष 2019 में गर्मियों की छुट्टियों में अपने मामा के घर गई थी। इसी दौरान वहां पर उसकी मामी का भाई प्रवीण भी छुट्टी लेकर आया हुआ था। उनके बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि प्रवीण ने उसे शादी का झांसा दिया। अगस्त 2019 में आरोपित उसे लाडवा के डिवाइन होटल में लेकर गया। यहां उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद भी आरोपित उससे मिलता रहा और उसके साथ विरोध के बावजूद संबंध बनाता रहा। बाद में जब उस पर शादी का दबाव बनाया, तो वह मुकर गया। इस बारे में युवती ने अपनी मां को बताया, तो उन्होंने आरोपित व उसके परिवार के लोगों से बात की। उन्होंने भी शादी से इन्कार कर दिया। 

पति ने रिश्तेदार के साथ मिलकर पत्नी से किया दुष्कर्म 

बूड़िया थाना क्षेत्र के गांव निवासी 30 वर्षीय महिला ने पति व उसके एक रिश्तेदार पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि यह सब सास की मौजूदगी में हुआ। महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका निकाह करीब दस साल पहले हुआ था। उसके दो बेटे हैं। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। दो दिन पहले वह घर पर थी। इसी दौरान पति व उसका एक रिश्तेदार आए। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में सास को बताया, तो उसने धमकी देकर चुप करा दिया। इस घटना की वजह से वह मानसिक तनाव में है। महिला थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.